30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के अवसर पर घर लाएं नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह कंपनी दे रही है शानदार डिस्काउंट

Diwali Discounts On Electric Scooters: इस साल दिवाली के अवसर पर GT Force कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में इस त्यौहारी सीज़न में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने का यह अच्छा मौका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Oct 2022, 12:35 PM IST

gt_flying.jpg

GT Flying Electric Scooter

दिवाली देश में सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। ऐसे में इस समय बड़ी कंपनियाँ आकर्षक डिस्काउंट और दुसरे ऑफर्स देती हैं, जिससे ग्राहकों को लुभाया जा सके। इसका कारण यह भी है कि दिवाली के समय लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जीटी फोर्स (GT Force) कंपनी इस दिवाली के अवसर पर अपने दो बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) पर शानदार डिस्काउंट (Discount) ऑफर कर रही है। यह शानदार डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों के लिए दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है।


किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

जीटी फोर्स के इस दिवाली ऑफर के अंतर्गत कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स GT Flying और GT Prime Plus पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में GT Flying को आप 52,500 रुपये की जगह डिस्काउंट के बाद 47,500 रुपये में घर ला सकते हैं। वहीँ को आप 56,692 रुपये की जगह डिस्काउंट के बाद 51,692 रुपये में घर ला सकते हैं।


कब तक मिल रहा है ऑफर?

कंपनी की तरफ से यह डिस्काउंट ऑफर 31 अक्टूबर तक दिया जा रहा है। इस शानदार ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप अपने नज़दीकी जीटी फोर्स डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर जाकर अपने लिए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बुक करके इन्हें घर ला सकते हैं।