पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमत भारत में ही नहीं, दुनियाभर में चिंता की बड़ी वजह है। इसी वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीज़ल की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चलाने के लिए ज़्यादा खर्च नहीं होता। सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और सब्सिडी देती है। इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने में ज़्यादा कॉस्ट भी नहीं लगती। पर इस चार्जिंग कॉस्ट को और भी कम किया जा सकता है।