29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda Activa Electric के लॉन्च को लेकर डिटेल्स हुईं लीक, जानिए कब खरीद सकेंगे ये स्कूटर

Honda Activa देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है, और कंपनी हर महीने लाखों की संख्या में इस स्कूटर की बिक्री करती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यदि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन के लिए होंडा एक्टिवा का नेमप्लेट इस्तेमाल करती है तो इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 14 Sep 2022, 1:45 PM IST

honda_activa_electric-amp.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर: Honda Activa Electric Scooter

होंडा आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में अपनी हिस्सेदारी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी रणनीति तैयार की है। कंपनी इस सेग्मेंट में जल्द से जल्द व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में लीक हुई जानकारी के अनुसार जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी आगामी 2025 की शुरुआत में करीब दस नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल पेश करने की योजना बना रहा है। इस रिपोर्ट में कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में बेस्ट सेलिंग मॉडल Honda Activa के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किए जाने की बात की जा रही है। हालांकि जबसे इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ने एंट्री की है तब से होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभी तक कंपनी इसके आधिकारिक लॉन्च पर चुप्पी साधे हुए है।


ताजा रिपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर योजनाओं को आंतरिक रूप से प्रदर्शित किया है और अगले कुछ वर्षों में होंडा के पोर्टफोलियो में कई बेहतरीन मॉडल शामिल होंगे। लीक हुई जानकारी के अनुसार होंडा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों के बीच कई नए मॉडल पेश करेगा, जो कि अलग-अलग प्राइस ब्रैकेट और बॉडी प्रकारों के होंगे। इन इलेक्टिक मॉडलों स्कूटर, बाइक, डर्ट बाइक इत्यादि जैसे कई गाड़ियां शामिल होंगी।


होंडा जल्द ही चीन, जापान, यूरोप के साथ-साथ एशिया के कुछ हिस्सों में, कुल पांच नए कम्यूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी और इसके अलावा, यह संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और जापान में चार नए मजेदार इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। प्रेजेंटेशन के छिपे हुए मॉडल से पता चलता है कि एक क्रूजर, एक बड़े आकार का मैक्सी-स्कूटर और एक नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल कंपनी के इस इलेक्ट्रिक प्लान का हिस्सा होंगे।


Honda Activa Electric:

इसके अलावा, होंडा बच्चों के लिए एक इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक पर भी काम कर रहा है, वहीं कम्यूटर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट कंपनी ने एक मॉडल का जिक्र किया है जो कि होंडा एक्टिवा जैसा प्रतीत हो रहा है। कुछ पूर्व के रिपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपने नए मॉडल Honda U-Go के नाम का पेटेंट करवाया है, जो कि ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है।


कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा होगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा कयास इसी बात की लगाई जा रही है कि कंपनी एक्टिवा नेमप्लेट का इस्तेमाल अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन के लिए कर सकती है। हाल ही में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ आतुशी ओगाटा ने एक बयान दिया था कि, "पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से बैटरी से चलने वाले स्कूटरों की मांग बढ़ रही है। हम एक 'फ्यूचरिस्टिक एक्टिवा' बना रहे हैं जो अपने आप में एक नया सेगमेंट होगा जो शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शहर के भीतर कम दूरी की यात्रा की अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करेगा।" ओगाटा का यह बयान अपने आप में ही इस बात की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त है कि आने वाले वर्षों में होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को पेश किया जा सकता है।


Honda Activa देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है, और कंपनी हर महीने लाखों की संख्या में इस स्कूटर की बिक्री करती है। बिक्री के लिहाज से होंडा एक्टिवा सीधे तौर पर हीरो मोटोकॉर्प की बेस्ट सेलिंग मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस को टक्कर देती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यदि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन के लिए होंडा एक्टिवा का नेमप्लेट इस्तेमाल करती है तो इसका बड़ा फायदा मिलेगा।