होंडा ने अपनी कुछ नई इलेक्ट्रिक बाइक्स का प्रदर्शन किया है, जिनमें क्यूब ई, डैक्स ई और जूमर ई शामिल है, इनके पेट्रोल मॉडल पहले ही उपलब्ध हैं। यह निश्चित नहीं है कि होंडा इलेक्ट्रिक कब्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। प्रयोग करने के बजाय, होंडा ने भारतीय बाजार के लिए एक सुरक्षित दृष्टिकोण अपनाया है। भारत के लिए होंडा का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक्टिवा इलेक्ट्रिक होगा जिसे जनवरी 2024 में लॉन्च करने की योजना है। इसकी पुष्टि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एमडी और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने की है।