12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Renault Kiger EV की दिखी पहली झलक, लॉन्च के बाद Tata Nexon EV को दे सकती है टक्कर

कार निर्माता कंपनी रेनो की काइगर के इलेक्ट्रिक वर्ज़न की पहली झलक हाल ही में देखी गई। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान पहली बार देश में देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Jan 2023, 4:56 PM IST

renault_kiger.jpg

Renault Kiger EV

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड दुनियाभर में पिछले 2 सालों में तेज़ी से बढ़ी है। भारत (India) भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस क्रेज़ से अछूता नहीं रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को देश में पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से पेट्रोल-डीज़ल व्हीकल्स के एक बेहतरीन सब्स्टीट्यूट ऑप्शन के तौर पर भी देखा जाता है। देश-विदेश की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ समय-समय पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देश में लॉन्च करती रहती हैं। फ्रांस (France) की कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंटर करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी की एसयूवी काइगर (Kiger) के इलेक्ट्रिक वर्ज़न को देश में पहली बार देखा गया।

रोड टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक

रेनो काइगर के इलेक्ट्रिक वर्ज़न की रोड टेस्टिंग के दौरान पहली बार भारत में झलक दिखी। इससे पहले चर्चा थी कि कंपनी अपनी हैचबैक क्विड (Kwid) को इलेक्ट्रिक वर्ज़न में सबसे पहले पेश करेगी। इसे ही देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार भी माना जा रहा था और इसके अगले साल तक लॉन्च होने की चर्चा थी। पर अब काइगर के इलेक्ट्रिक वर्ज़न को देखे जाने के बाद लग रहा है कि यह देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।


यह भी पढ़ें- ECG का रखें ध्यान, मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस रहेगी बरकरार

कैसा है लुक?

रेनो काइगर के इलेक्ट्रिक वर्ज़न का लुक इसके पेट्रोल इंजन वैरिएंट की तरह ही है और इसमें किसी भी तरह का चेंज नहीं दिखा।

300 किलोमीटर से ज़्यादा हो सकती है रेंज

रिपोर्ट के अनुसार रेनो काइगर ईवी की ड्राइविंग रेंज 300 किलोमीटर से ज़्यादा हो सकती है।

कब हो सकती है लॉन्च?

रिपोर्ट के अनुसार रेनो अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को इसी साल देश में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग की कोई निर्धारित तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। लॉन्च होने के बाद रेनो काइगर ईवी टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) को टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिर्फ 15 मिनट में होगी बैट्री फुल