
Skoda Enyaq
दुनियाभर में ही इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ साल में दुनियाभर में, खास तौर पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसके चलते देश-विदेश की कई कंपनियां भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में प्रवेश कर चुकी हैं। इन्हीं में अब एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। चेक रिपब्लिक की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में जल्द ही प्रदेश की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने एक नई इलेक्ट्रिक कार को जल्द ही देश में लॉन्च करने की योजना भी बना ली है।
कौनसी इलेक्ट्रिक कार होगी पेश?
स्कोडा जिस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले भारत में पेश करने की तैयारी में है, उसका नाम Enyaq होगा। यह एक फुली बिल्ट यूनिट (FBU) होगी।
कब होगी देश मे लॉन्च?
स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) के ब्रांड डायरेक्टर ज़ैक हाॅलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि 2023 में कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Enyaq लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें - Sony ने रखा इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में कदम, पेश की नई कार
2025 तक स्थापित किया जाएगा देश में बड़ा इलेक्ट्रिक ब्रांड
ज़ैक हाॅलिस ने आगे बताया कि कंपनी 2025 तक भारत में एक बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड स्थापित करना चाहती है। ऐसे में 2023 में Enyaq इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च के साथ कंपनी भारत में अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड के लिए टेस्टिंग शुरू करने की तैयारी में है। Enyaq को सितंबर 2021 में ही ग्लोबली पेश किया गया है।
पावरट्रेन
Skoda Enyaq में बैट्री पैक के एक से ज़्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे। 55kWh बैट्री पैक से सिंगल चार्ज में कार को 340 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। वहीं 62kWh बैट्री पैक से सिंगल चार्ज में कार को 390 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। तीसरे ऑप्शन 82kWh बैट्री पैक से सिंगल चार्ज में कार को 510 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।
यह भी पढ़ें - कितने तरह की होती हैं इलेक्ट्रिक वाहनों की बैट्री? जानिए डिटेल्स
Published on:
7 Jan 2022, 8:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.