4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Toyota ने पेश की नई इलेक्ट्रिक कार, Tesla को देगी टक्कर, जानिए क्या है खास

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड को देखते हुए टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। क्या खास है इस नई इलेक्ट्रिक कार में? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2022, 1:59 PM IST

toyota_bz3_ev_1.jpg

Toyota bZ3 Electric Car

भारत में ही नहीं, दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसके चलते कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ इस सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए जापान की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टोयोटा (Toyota) ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Toyota bZ3 रखा है।


अगले साल से शुरू होगी बिक्री

एक रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 2023 से शुरू होगी। इसे सबसे पहले चीन के मार्केट में उतारा जाएगा। इसके बाद एशिया और यूरोप के अन्य देशों में भी इस नई इलेक्ट्रिक कार की बिक्री शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में बीच सड़क लगी आग, देखें वीडियो, डिलीवरी ब्वॉय ने ऐसे बचाई अपनी जान

Tesla को टक्कर देने की तैयारी

इलेक्ट्रिक कार मार्केट में दुनियाभर में अमरीकी कंपनी टेस्ला इस समय सबसे आगे है। ऐसे में टोयोटा अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार bZ3 के साथ टेस्ला इलेक्ट्रिक सेडान कार मॉडल-3 को टक्कर देगी।


डिज़ाइन

टोयोटा की इस नई इलेक्ट्रिक सेडान को कंपनी की दूसरी कार कोरोला की बॉडी स्ट्रक्चर की तरह ही डिज़ाइन किया गया है। फ्रंट ग्रिल पर bZ3 की बैजिंग दी गई है। कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक कार में स्प्लिट LED हेडलैंप और बोनट की पूरी लंबाई पर LED हेडलाइट लगाई गई है। इस नई इलेक्ट्रिक कार में विंड रेजिस्टेंट रियर बम्पर और एल्यूमीनियम व्हील्स भी देखने को मिलते हैं।

दमदार पावरट्रेन और शानदार ड्राइविंग रेंज

टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक कार bZ3 को eTNGA प्लेटफॉर्म पर डिज़ाइन किया गया गया है। बैट्री पैक की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक सेडान में BYD की ब्लेड लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है। इस बैट्री पैक की खासियत यह है कि 10 साल बाद भी 90% क्षमता के साथ यह काम करती रहेगी, जिससे इलेक्ट्रिक कार की परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आएगी। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्ज में 599 किलोमीटर होगी।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में आज से ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव, ऑटो-कैब ड्राइवर्स की मनमानी पर भी लगेगी लगाम, जानिए डिटेल्स