इसी के साथ यह शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई क्षेत्र का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा। यह भी कहा जाता है कि रणबीर, बंगले का नाम अपनी बेटी ‘राहा कपूर’ के नाम पर रखेंगे और इससे उनकी नन्हीं बेटी बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। इस विशाल बंगले के साथ-साथ आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं और इनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है।