
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान 18 साल फिर से गाना गाने जा रहे हैं। आमिर ने वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म 'गुलाम' में 'आती क्या खंडाला' गाना गाया था। उसके 18 साल के बाद एक बार फिर आमिर ने अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' के लिए 'धाकड़' गाने को रिकॉर्ड किया है।
आमिर ने इस गाने के लिए वीडियो शूट भी किया जो लक्स गोल्डेन रोज पुरस्कार समारोह के दौरान पहली बार दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण 18 दिसम्बर को जी टीवी पर होगा। '
'धाकड़' गाने को मूल रूप से रैपर रफ्तार ने गाया है। यह फिल्म 'दंगल' का 'हानिकारक बापू' गाने के बाद रिलीज दूसरा गाना है। फिल्म 'दंगल' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
गौरतलब है कि फिल्म दंगल हरियाणवी रेसलर 'महावीर सिंह फोगाट' के जीवन पर आधारित फिल्म हैं । यह फिल्म 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।
Published on:
13 Dec 2016 12:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
