9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 दिन पहले फरहाना भट्ट ने छोड़ा रोडीज रिबर्थ, अभिषेक मलहान ने किया खुलासा, बोले- मेडिकल कंडीशन है वजह

Abhishek Malhan On Farhana Bhatt: MTV रोडीज रिबर्थ' (सीजन 21) की शूटिंग शुरू होने से ठीक 1 दिन पहले फरहाना भट्ट ने मेडिकल कारणों से शो से अपना नाम वापस ले लिया है। अभिषेक मलहान ने इसकी वजह मेडिकल ईशू को बताया है। अब फरहाना ने भी असली वजह को लेकर पोस्ट किया है।
2 min read
Google source verification
Abhishek Malhan Reveals why Farhana Bhatt quit MTV Roadies Rebirth

अभिषेक मल्हान ने फरहाना भट्ट को लेकर दिया बयान (Photo Source- Youtube/Tere Naal Soniye)

Abhishek Malhan On Farhana Bhatt: रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन 'रोडीज रिबर्थ' (सीजन 21) को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। शो के ऑन-एयर होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूबर अभिषेक मलहान उर्फ 'फुकरा इंसान' ने खुलासा किया है कि फरहाना भट्ट इस सीजन में बतौर गैंग लीडर शामिल होने वाली थीं, लेकिन शो शुरू होने से एक दिन पहले उन्होंने शो का ऑफर ठुकरा दिया। इसकी वजह अभिषेक ने फरहाना की हेल्थ इश्यूज बताई।

अभिषेक मल्हान ने फरहाना भट्ट को लेकर दिया बयान

अभिषेक मलहान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी फरहाना भट्ट के शो छोड़ने पर निराशा जताई है। अभिषेक ने बताया कि वह फरहाना के साथ काम करने और एक ही टीम में रहने को लेकर बेहद उत्साहित थे।

अभिषेक ने वीडियो में कहा, "मैं फरहाना को लेकर काफी एक्साइटेड था क्योंकि वो भी रोडीज रिबर्थ में गैंग लीडर बनने वाली थी। मैंने उससे कहा भी था-  'फरहाना, हम दोनों मिल के आग लगा देंगे। तू मेरी टीम में आएगी और हम सबकी ऐसी-तैसी करेंगे।' लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक एक रात पहले, उसकी मेडिकल कंडीशन की वजह से उसे यह फैसला वापस लेना पड़ा।"

सोशल मीडिया पर दी फरहाना भट्ट ने सफाई

अभिषेक के इस बयान के बाद फरहाना भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर रोडीज में हिस्सा न लेने की वजह साफ की। फरहाना ने बताया किया कि 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का 100% देने के बाद उनका शरीर अब किसी भी नए एडवेंचर आधारित शो के लिए तैयार नहीं था।

फरहाना ने लिखा, "उन सभी फैंस के लिए एक छोटा सा क्लैरिफिकेशन जो मुझसे रोडीज के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। जी नहीं, मैं रोडीज के इस सीजन में गैंग लीडर नहीं बन रही हूं। 'खतरों के खिलाड़ी' में अपना सब कुछ झोंकने के बाद मैंने फिजिकली चैलेंजिंग और स्टंट-बेस्ड शो से थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं अपनी सेहत पर ध्यान दे सकूं।"

6 सितारे संभालेंगे रोडीज रिबर्थ के गैंग लीडर की कमान

फरहाना के हटने के बाद अब 'रोडीज रिबर्थ' का फाइनल 6- सदस्यीय पैनल तय हो चुका है। इस बार गैंग लीडर्स की कुर्सी पर निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, बानी जे, बसीर अली और खुद अभिषेक मलहान नजर आएंगे। वहीं, शो के आइकॉनिक होस्ट रणविजय सिंह एक बार फिर से ग्रैंड वापसी कर रहे हैं। फिलहाल देश भर में शो के ऑडिशन चल रहे हैं और जल्द ही ऑन-एयर डेट की घोषणा की जाएगी