
आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच हुआ विवाद (Photo Source- Twitter/@puriipanii)
Amrapali Dubey Calls Out Mahhi Vij’s Bhabhi Remark: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का घर दिन-ब-दिन नए विवादों और ड्रामे का अखाड़ा बनता जा रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को माही विज बार-बार "भाभी" कह रही थीं जिससे वह नाराज हो गईं। आम्रपाली को लगा कि माही की इन टिप्पणियों को भोजपुरी इंडस्ट्री और वहां की संस्कृति पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष यानी मजाक के रूप में देखा जा सकता है। इसके बाद आम्रपाली ने विवाद बढ़ता देख माही विज से बात की और फिर सीधे कैमरे के सामने आकर अपने फैंस और भोजपुरी दर्शकों से माफी मांगी।
पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब आम्रपाली दुबे चेंजिंग रूम के पास मौजूद थीं और उन्होंने परोक्ष रूप से गायक काजी तौकीर को वहां से बाहर जाने का इशारा किया। इसके बाद माही विज ने काजी को वहां से हटने के लिए कहा।
काजी के वहां से जाने के बाद माही विज ने मजाकिया लहजे में एक टिप्पणी कर दी। माही ने कहा, "जाता नहीं यहां से, उसका मन था देखने का। कह रहा, 'मैंने देखा है भाभी को साड़ी पहनते हुए।” माही की यह टिप्पणी देखते ही देखते घर के अन्य सदस्यों के बीच चर्चा का विषय बन गई और घर में माहौल गरमा गया। इसके बाद आम्रपाली को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक कंटेस्टेंट से इस बारे में बात की। आम्रपाली ने कहा कि माही भी टीवी सीरियल में मां का रोल करती हैं। क्या मैं भी उन्हें ये बोलूं। ऐसे में मुझे भाभी बोलने पर मेरे फैंस नाराज हो सकते हैं।”
इस घटना के बाद आम्रपाली दुबे ने अकेले में माही विज से बात की और उन्हें समझाया कि उनकी इस तरह की टिप्पणियों से भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों और उनके फैंस की भावनाएं आहत हो सकती हैं। आम्रपाली ने कहा, "यार माही जी, भोजपुरी कल्चर में भाभी वाला मजाक... वो लोग ऑफेंस ना लें बस।"
इस पर माही ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह जानती हैं कि भाभी का पद मां समान होता है। उन्होंने साफ किया कि भोजपुरी गानों में भी अक्सर इस तरह के शब्दों का प्रयोग देखने को मिलता है, इसलिए उनका इरादा किसी का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था।
बातचीत के बाद दोनों ने मामले की गंभीरता को समझा और कैमरे के सामने जाकर दर्शकों को संबोधित किया। माही विज ने कहा, "दोस्तों, मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। मैं तो बस सामान्य मस्ती कर रही थी।"
आम्रपाली दुबे ने कहा, "हम अपनी भाभियों और भौजियों से बेहद प्यार और उनका सम्मान करते हैं। हम अपने फैंस से सच्चा प्यार करते हैं और अगर किसी को बुरा लगा हो तो हम माफी मांगते हैं।"
बता दें, 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'पटना से पाकिस्तान' और 'बॉर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाने वाली आम्रपाली दुबे 6 सितंबर, 2026 से शुरू हुए 'बिग बॉस 20' में मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रही हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
Updated on:
09 Sept 2026 07:08 am
Published on:
09 Sept 2026 07:00 am
