उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा। आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं।' अक्षय कुमार आगे कहते हैं, 'यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं। वही कर सकता हूं।'