31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्मेंस देना मीका सिंह को पड़ा महंगा, ‘राष्ट्रविरोधी’ कारनामे के चलते लगा ‘हमेशा के लिए’ BAN

एफडब्ल्यूआईसीइ ने हाल में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 15 Aug 2019, 8:48 AM IST

mika singh image

mika singh image

द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) ने गायक मीका सिंह ( Mika Singh ) उर्फ अमरीक सिंह पर भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर 'हमेशा के लिए' बैन लगा दिया है। नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद धारा 370 को निरस्त किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों में कूटनीतिक अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान में किसी समारोह पर मीका के परफॉर्मेस करने के बाद इस कदम को उठाया गया। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने 30 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को ट्वीट किया है जिसमें भारत के 5 अगस्त के फैसले के बाद मीका को एक समारोह में परफॉर्म करते देखा जा सकता है। संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के साथ सभी कलात्मक और सामाजिक संबंधों को तोड़ दिया, लेकिन इसके बावजूद मीका ने वहां के किसी समारोह में हिस्सा लिया।

एफडब्ल्यूआईसीइ ने हाल में एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है, 'भारत और पाकिस्तान के बीच टूटे संबंधों और तनाव के बाद मीका सिंह उर्फ अमरीक सिंह के पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के किसी रिश्तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्मेस को देखकर उन्हें बेहद खेद और दुख है। यह चौंकाने वाला, शर्मनाक और हिला देने वाला है।' इस बयान में आगे कहा गया, 'एफडब्ल्यूआईसीइ पर हम इस तरह के कारनामों के प्रति बिल्कुल भी सहनशील नहीं है और राष्ट्रविरोधी, देशद्रोही और खराब होने के चलते हम सभी सर्वसम्मति से इसकी निंदा करते हैं और मीका सिंह उर्फ अमरीक सिंह और इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले क्रू के 14 सदस्यों पर भी भारत में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर बैन लगाते हैं।'

इसमें आगे यह भी कहा गया, 'सभी प्रोडक्शन हाउस, संगीत निर्देशकों, इवेंट मैनेजर्स, ऑल इंडिया रेडियो, सभी एफएम स्टेशन्स, म्यूजिक कंपनियों, रिकॉर्डिग कंपनियों, नेशनल टीवी, सेटलाइट चैनल्स और इनसे संबंधित सभी से विनम्र निवेदन है कि संगीत की किसी भी प्रकार की गतिविधि से हमेशा के लिए मीका सिंह का बहिष्कार करें।' बयान में आखिर में यह कहा गया, "जो कोई भी मीका सिंह संग काम करेगा वह अपने रिस्क पर करेगा और उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।' ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू) ने भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मीका को बैन किया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन