scriptAlia Bhatt and Ranbir Kapoor request media to not click photo of his daughter raha kapoor | आलिया-रणबीर नहीं चाहते उनकी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया देखे, पैपराजी से कर रहे ऐसी गुजारिश | Patrika News

आलिया-रणबीर नहीं चाहते उनकी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया देखे, पैपराजी से कर रहे ऐसी गुजारिश

locationमुंबईPublished: Jan 08, 2023 11:57:08 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Alia-Ranbir on her Daughter Raha kapoor : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। लेकिन आलिया-रणबीर फिलहाल राहा को दुनिया की नजरों से बचा कर रखना चाहते हैं। इसके लिए कपल ने पैपराजी से खास गुजारिश भी की है।

alia_bhatt_and_ranbir_kapoor_request_media_to_not_click_photo_of_his_daughter_raha_kapoor.jpg
Alia-Ranbir on her Daughter Raha kapoor
Alia Bhatt : बी-टाउन कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले साल 6 नवंबर, 2022 को ही एक बेबी गर्ल के माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपनी परी का नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) रखा है। राहा के जन्म के बाद से ही यह कपल अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहा है। इस बीच फैंस भी आलिया और रणबीर की बेटी की एक झलक पाने को उत्साहित रहते हैं। हालांकि आलिया ने अपनी बेटी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) पर शेयर तो की लेकिन उसमें उन्होंने राहा के चेहरे को छिपा रखा है। ऐसा इसलिए भी कि कपल नहीं चाहता कि अभी दुनिया उनकी बेबी गर्ल का चेहरा देखे। इसलिए उन्होंने पैपराजी से भी एक खास गुजारिश की है।


Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.