scriptआलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, फैमिली संग यूं मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस | Patrika News
बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, फैमिली संग यूं मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस

8 Photos
1 year ago
1/8

फिल्म इंडस्ट्री की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में ही वो पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है, जिसे हासिल करने में कईयों को लंबा समय लग जाता है। 15 मार्च को एण्ट्रेस ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

2/8

तस्वीर में आलिया अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ दिख रही हैं। आलिया ने रणबीर को गले लगाया हुआ है। दोनों की ये रोमांटिक फोटो फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

3/8

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बड़े से केक के सामने आखं बंद करके बैठी हुई हैं और मुस्कुरा रही हैं।

4/8

एक तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनकी पूरी फैमिली भी दिखाई दिखाई दे रही है। जिसमें आलिया के अलावा पति रणबीर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और दो अन्य लोग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

5/8

बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस अपनी मां सोनी राजदान के साथ भी मस्ती करती दिखाई दीं। एक तस्वीर में वे मां के साथ एक ही फ्रेम में बैठी दिख रही हैं। साथ ही कैमरे की ओर देखते हुए चीभी निकालकर क्यूट पोज दे रहीं हैं।

6/8

वहीं एक तस्वीर में आलिया भट्ट ने अपने एक करीबी के साथ प्यारा पोज दिया है। इस फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देखकर स्माइल पास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

7/8

वहीं एक तस्वीर में आलिया की बहन शाहीन भट्ट कैमरे की ओर देखते हुए सिंगल पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में वे कार की बैक सीट पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।

8/8

एक तस्वीर में आलिया भट्ट के सामने टेबल पर एक प्लेट में नुडल्स रखे नजर आए। इसमें एक्ट्रेस ने नुडल्स खाते हुए मुस्कुरा कर पोज दिया है। उनकी क्यूट स्माइल फैंस का दिल जीत रही है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.