28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उम्र नहीं, टैलेंट बोलता है!’ ‘Alpha’ की ट्रेनिंग के बीच आलिया भट्ट का बयान बना चर्चा का विषय

Alia Bhatt And Sharvari With Alpha: 'अल्फा' के नए वीडियो में आलिया भट्ट और शरवरी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आईं। जिम में जमकर पसीना बहाते हुए दोनों ने अपनी फिटनेस का जबरदस्त परिचय दिया, जो इस वीडियो में दिख रहा है।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt And Sharvari

Alia Bhatt And Sharvari (this photo from x:@NishitShawHere/@Aliasnation)

Alia Bhatt And Sharvari Alpha: फिल्म 'अल्फा' (Alpha) की तैयारी के दौरान आलिया भट्ट ने एक्टिंग और उम्र को लेकर अपनी सोच भी शेयर की। उन्होंने कहा कि "एक्टर की उम्र से किरदार का कोई लेना-देना नहीं होता।" आलिया के मुताबिक, किसी भी स्टार की असली पहचान उसकी उम्र नहीं, बल्कि एक्टिंग, मेहनत और उस किरदार को ईमानदारी से निभाने की क्षमता होती है।

उनका मानना है कि अगर कहानी दमदार हो और स्टार्स अपने रोल के साथ पूरी तरह जुड़ जाए, तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती। आलिया का ये बयान ऐसे समय आया है जब वो 'अल्फा' जैसी एक्शन फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं और अपने नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं।

वर्कआउट सेशन की शुरुआत स्टेप-अप एक्सरसाइज से होती है

इस वर्कआउट सेशन की शुरुआत स्टेप-अप एक्सरसाइज से होती है। ये एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बैलेंस और स्टेबिलिटी को बेहतर करती है। बता दें, इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती दिखाई देती हैं। तेज पंच, फुर्ती और बेहतरीन फुटवर्क के जरिए उन्होंने साबित किया कि फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बॉक्सिंग न सिर्फ ताकत बढ़ाती है बल्कि स्टैमिना और रिफ्लेक्स भी बेहतर करती है।

वीडियो में आलिया और शरवरी पुश-अप्स करते हुए भी नजर आती हैं। ये एक्सरसाइज अपर बॉडी और कोर को मजबूत बनाने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है। इसके अलावा दोनों ने केटलबेल स्विंग्स भी किए, जिससे शरीर की कई प्रमुख मांसपेशियां एक साथ सक्रिय होती हैं और ताकत के साथ बैलेंस भी बेहतर होता है।

फिटनेस रूटीन का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा टायर ट्रेनिंग रहा

फिटनेस रूटीन का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा टायर ट्रेनिंग रहा। भारी टायरों के साथ की गई ये ट्रेनिंग पूरे शरीर की ताकत, ग्रिप और एंड्योरेंस को बढ़ाने में मदद करती है। इसके बाद दोनों ने स्किपिंग और ऑन-द-स्पॉट रनिंग जैसी हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी कीं, जो दिल की सेहत सुधारने के साथ कैलोरी बर्न करने में बेहद कारगर मानी जाती हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, 'अल्फा' को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है और अब इस फिटनेस वीडियो ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को दमदार एक्शन, शानदार परफॉर्मेंस और हाई-ऑक्टेन एंटरटेनमेंट का नया अनुभव देने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग