19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alien Star Moti Meghwal: दुनिया ने कहा ‘एलियन’, सहे लोगों के ताने, अब 13 की उम्र में छाया राजस्थान का ‘एलियन स्टार’

Who Is Alien Star Moti Meghwal: सोशल मीडिया पर इनदिनों राजस्थान का कंटेंट क्रिएटर छाया हुआ है। आखिर कौन है मोती मेघवाल, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Who Is Alien Star Moti Meghwal

एलियन स्टार उर्फ मोती मेघवाल का फोटो (फोटो सोर्स- aspk4india)

Who Is Alien Star Moti Meghwal: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया चेहरा वायरल होता है, लेकिन राजस्थान के चूरू जिले से सामने आए 13 साल के मोती मेघवाल की कहानी बाकी सबसे अलग है। कभी अपने चेहरे और अलग लुक की वजह से लोगों की हंसी का सामना करने वाले मोती ने उसी बात को अपनी ताकत बना लिया। आज वो सोशल मीडिया पर ‘एलियन स्टार’ के नाम से मशहूर हैं और उनके वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं।

मोती की कहानी सिर्फ वायरल होने की नहीं, बल्कि मुश्किल हालात और लोगों की बातों को पीछे छोड़कर अपनी अलग पहचान बनाने की भी है। उनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि अब इंटरनेट पर लोग लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर एलियन स्टार मोती मेघवाल कौन हैं?

बचपन में लोग कहते थे- एलियन जैसा दिखता है

राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव से आने वाले मोती का बचपन सामान्य बच्चों की तरह नहीं रहा। उनके चेहरे की बनावट और हाव-भाव दूसरों से अलग होने के कारण आसपास के लोग उन्हें चिढ़ाते थे। कई लोग मजाक में उन्हें ‘एलियन’ तक कह देते थे।

लेकिन मोती ने इस ताने को अपनी कमजोरी बनने नहीं दिया। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर इसी नाम को अपनी पहचान में बदलने का फैसला किया। यही वजह है कि आज वह ‘एलियन स्टार’ के नाम से जाने जाते हैं।

भाई ने दिखाया कैमरा, बदल गई जिंदगी

मोती के सोशल मीडिया सफर की शुरुआत भी बेहद साधारण तरीके से हुई। बताया जाता है कि एक दिन स्कूल से लौटते समय उनके बड़े भाई ने मजाक-मजाक में मोबाइल से वीडियो बनाने का सुझाव दिया। दोनों ने वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे मोती के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया।

मोती की खास शैली में राजस्थानी और मारवाड़ी हास्य का पुट देखने को मिलता है। उनके एक्सप्रेशन और कॉमेडी टाइमिंग ने उन्हें दूसरे क्रिएटर्स से अलग पहचान दिलाई।

स्वतंत्रता दिवस वाले वीडियो ने मचा दी धूम

मोती को सबसे बड़ी सफलता अगस्त 2026 में मिली। स्वतंत्रता दिवस के आसपास उनका एक कॉमेडी वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में स्कूल के शिक्षक की ओर से बेहतर ड्रेस पहनकर आने वाले बच्चे को दो लड्डू देने की बात कही जाती है। इसके बाद मोती का किरदार कुछ ऐसा करता है कि पूरा वीडियो ही हास्य का कारण बन जाता है।

इस वीडियो को करोड़ों बार देखा गया और देखते ही देखते मोती की लोकप्रियता राजस्थान से बाहर भी पहुंच गई। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी तेजी से फॉलोअर्स बढ़ने लगे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं, जबकि उनके कंटेंट की मासिक ऑर्गेनिक पहुंच करीब 50 करोड़ तक बताई गई है।

आर्थिक मुश्किलों के बीच कर रहे पढ़ाई

मोती का परिवार आर्थिक रूप से बेहद सामान्य स्थिति में है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और सातवीं कक्षा के छात्र बताए जाते हैं। परिवार का संबंध खेती और मेहनत-मजदूरी से है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बावजूद मोती ने अपनी जिंदगी को ज्यादा बदलने के बजाय सादगी से रहना पसंद किया है।

उनके वीडियो की एडिटिंग में उनके बड़े भाई अमरचंद भी मदद करते हैं। धीरे-धीरे मोती से मिलने के लिए राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और देश के दूसरे हिस्सों से भी लोग पहुंचने लगे हैं।

जो कहते थे कुछ नहीं कर पाओगे, वही कर रहे तारीफ

मोती की कहानी का सबसे भावुक पहलू यह है कि जिन लोगों ने कभी उनके अलग रूप का मजाक बनाया और उन्हें आगे कुछ न कर पाने की बातें कहीं, वही लोग आज उनकी सफलता की तारीफ कर रहे हैं।

मोती ने अपने अलग रूप को छिपाने के बजाय उसे अपनी पहचान बनाया। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि समाज जिस चीज को कमजोरी समझे, वही सही नजरिए और मेहनत से किसी की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। ‘Alien Star’ मोती मेघवाल की कहानी इसी बदलाव की मिसाल बनकर सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग