
रणवीर इलाहाबादिया ने ब्यूरोक्रेट तुकाराम मुंडे की तारीफ की (सोर्स: Instagram-ranveerallahbadia)
Ranveer Allahbadia viral video: ब्यूरोक्रेट तुकाराम मुंडे की कार्य करने के तरीके और उनके लगातार हुए तबादलों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया ने उनकी जमकर तारीफ की है। रणवीर ने तुकाराम मुंडे को पूरी पीढ़ी की ओर से सलाम करते हुए उन्हें 'रियल लाइफ नायक' बताया। उन्होंने कहा कि एक ब्यूरोक्रेट अगर अपने सकारात्मक आक्रामक रवैये के जरिए देश में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे सलाम किया जाना चाहिए।
रणवीर इलाहाबादिया ने तुकाराम मुंडे की तारीफ करते हुए कहा कि वो पहली बार अपने सामने किसी 'रियल लाइफ हीरो' को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ हेडलाइन और फेम पाने की बात नहीं है। फूड जैसी चीज हर इंसान की जिंदगी से जुड़ी हुई है और अगर कोई ब्यूरोक्रेट अपने काम के जरिए इसमें बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है, तो ये सम्मान के काबिल है। साथ ही, उन्होंने तुकाराम मुंडे के काम करने के तरीके को 'पॉजिटिव अग्रेसन' बताया और कहा कि देश को ऐसे ही अफसरों की जरूरत है।
रणवीर ने तुकाराम मुंडे के करियर में हुए तबादलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 21 साल में उनकी 25 से ज्यादा पोस्टिंग हो चुकी हैं, यानी औसतन एक पोस्टिंग एक साल से भी कम समय की रही। हालांकि, रणवीर ने ये भी कहा कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि किसी उनसे ज्यादा ताकतवर व्यक्ति ने उनके ट्रांसफर करवाए हों, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कितने ब्यूरोक्रेट्स के इतने ज्यादा ट्रांसफर होते हैं।
रणवीर ने आगे कहा कि तुकाराम मुंडे ने अपने करियर में मुश्किल दौर भी देखे हैं, लेकिन 21 साल की मेहनत, लगन और दृढ़ता के बाद आज वो जिस तरह लोगों के सामने आए हैं, वो देखने लायक है।
रणवीर ने ये भी कहा कि देश को ऐसे कई और ब्यूरोक्रेट्स की जरूरत है, जो इसी तरह ईमानदार अग्रेसन के साथ काम करें। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी तुकाराम मुंडे को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "दो लोगों के लिए जो इज्जत के लायक हैं- 1. मोदी जी, 2. तुकाराम जी।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "अब इस बार हमारी बारी है दोस्तों, हम इस आदमी को FDA में ही चाहते हैं। जितना हो सके उन्हें सपोर्ट करें।" एक अन्य यूजर ने तुकाराम मुंडे के साथ संत तुकाराम और तुकाराम ओंबले का जिक्र करते हुए उन्हें सलाम किया।
Updated on:
19 Aug 2026 12:51 pm
Published on:
19 Aug 2026 12:51 pm
