अनुज ने खुद को माना बेटे का कातिल?
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा आज डिंपल को एमोशनली सपोर्ट करते दिखेगी। काव्य अपने पति वनराज को संभालती दिखेगी। शाह परिवार एक-दूसरे के साथ अपना दर्द बांट लेगा लेकिन अनुज को संभालने वाला कोई नहीं होगा। वो काफी तकलीफ में हैं, अनुपमा और उनके बीच की दूरी से वो टूट जाएंगे। अनुज वापिस कपाड़िया हाउस चला जाएगा और खुद को समर की मौत के लिए दोषी ठहराएगा। अनुज का भाई अंकुश उन्हें समझाएगा कि समर की मौत सिर्फ एक हादसा थी।