2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाहुबली’ फेम इस एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर को सिखाया सबक,अश्लील हरकतें करने के लिए सेट पर सबके सामने जड़ा थप्पड़

बाहुबली के एक गाने में जबर्दस्त आइटम नंबर करती हुई नजर आ चुकी ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट विल्सन ने अपने को-एक्टर को फिल्म 'हंसा एक संजोग' के एक गाने की शूटिंग के दौरान को- स्टार उमाकांत को गलत तरीके से छूने के लिए सेट पर जमकर थप्पड़ मार दिया है और सेट छोड़कर वहां से चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 1 Aug 2017, 12:31 PM IST

एस.एस.राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' को रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन अब भी किसी ना किसी वजह से बाहुबली सुर्खियों में बनी ही रहती है। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखने वाली फिल्म 'बाहुबली' इस बार अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से नहीं बल्कि बाहुबली के एक गाने में जबर्दस्त आइटम नंबर करती हुई नजर आ चुकी ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट विल्सन की वजह से सुर्खियों में है। जी हां, बाहुबली एक्ट्रेस स्कारलेट विल्सन ने अपने को-एक्टर को शूटिंग के दौरान सेट पर जमकर थप्पड़ मार दिया है।

धोनी और सचिन के बाद अब बनेगी 'कपिल देव' पर बायोपिक,जानें कौन दोहराएगा बड़े पर्दे पर क्रिकेट का इतिहास

दरअसल फिल्म 'हंसा एक संजोग' के एक गाने शूटिंग के दौरान उनके को- स्टार उमाकांत ने उनके बालों को गलत तरीके से छुआ और कुछ गलत इशारे किए। इससे गुस्सा होकर स्कारलेट ने उन्हें जोरदार तमाचा जड़ दिया। जी हां, फिल्म की शूटिंग के दौरान बदसलूकी करने के कारण गुस्साकर उन्होंने गलत हरकत करने वाले अपने को- एक्टर को थप्पड़ मार दिया और सेट छोड़कर वहां से चली गई। जिसकी वजह से गाने की शूटिंग भी रोक दी गई और अचानक सेट पर सन्नाटा छा गया।

उमाकांत के इस बर्ताव को गलत बताते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा ने कहा,"सेट पर किसी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज़ नहीं कराई गई है। फिल्म के निर्माता सुरेश शर्मा ने इस घटना पर पर खेद जताते हुए कहा, 'जी हां हमारी फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता उमाकांत ने फिल्म में डांस नंबर कर रहीं स्कारलेट के साथ गलत हरकत की है। हमने उमाकांत को फिल्म से बाहर करने का फैसला ले लिया है। निर्माता ने कहा, "यदि पूरी घटना पर उमाकांत अभिनेत्री से माफी मांगते हैं और वह उन्हें माफ कर देती हैं, तब देखा जाएगा क्या करना है, फिलहाल हमने फिल्म की शूटिंग से उमाकांत को दूर कर दिया है। साथ ही हम उमाकांत के इस हरकत की शिकायत फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को भी करेंगे।"

आपको बता दें कि स्कारलेट ने फिल्म 'बाहुबली:द बिगिनिंग' में मनोहारी गाने में प्रभास के साथ डांस किया था। स्कारलेट जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में भी काम करने जा रहीं है। ब्रिटिश मॉडल और डांसर स्कारलेट ने पिछले साल 'बिग बॉस' फेम प्रवेश राणा के साथ शादी की थी। स्कारलेट 'झलक दिखला जा' में भी काम कर चुकी हैं साथ ही वो 'शंघाई' और 'आर राजकुमार' जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं।