भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और माॅडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को लेकर बेहद चैंकाने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उधर, जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर होटल पहुंची, जहां आकांक्षा का शव फंदे से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।