तमिल, हिन्दी, पंजाबी, टीवी पर जगह आजमाया लक
दिल्ली में पैदा हुईं जिविधा की पहली फिल्म 1998 में आई। ये एक तमिल फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने हिन्दी सिनेमा का रुख किया। ताल फिल्म में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद 2002 में वो 'ये दिल आशिकाना' में लीड हीरोइन बनीं। पूजा नाम के उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। फिल्म का टाइटल ट्रैक और 'ऐ मेरी कॉलेज की नटखटी लड़कियों' तो जबरदस्त हिट रहा।