21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे पति पर गंदी हरकत करने का आरोप’, बेटे को खो चुकीं चटोरी रजनी ने रोते-गिड़गिड़ाते मांगी मदद

Chatori Rajani Assault Video: चटोरी रजनी ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Chatori Rajani Assault Video

Chatori Rajani Assault Video (सोर्स- @chatori.rajani)

Chatori Rajani Assault Video: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा है, इसी के साथ ही उन्होंने सोसाइटी की औरतों की तरफ से लग रहे गंदे आरोपों का भी खुलासा किया है। उन्होंने रोते-गिड़गिड़ाते हुए मदद की गुहार लगाई है। रजनी जैन ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

चटोरी रजनी ने लगाई मदद की गुहार

चटोरी रजनी ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'सिंपल तरीके से कहूं तो हम सिर्फ अपने हक के लिए कानूनी तरीके से लड़ रहे हैं। लेकिन सामने वाले लोग इतनी नीच हरकतों पर उतर आए हैं कि खुद भी गलत काम कर रहे हैं और सोसाइटी के कुछ लोगों से भी करवाने की कोशिश कर रहे हैं।'

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सोसाइटी की कुछ महिलाओं ने ग्रुप में यह मैसेज डाला है कि मेरे पति ने एक महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। अगर ऐसा सच में हुआ होता, तो वह महिला चार दिन तक चुप क्यों रहती? उसने तुरंत पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? हम लगातार पुलिस से यही कह रहे हैं कि सोसाइटी के CCTV फुटेज निकलवाए जाएं, क्योंकि पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड है। लेकिन सामने वाले लोग फुटेज देने को तैयार नहीं हैं।'

'उन्हें समझ आ गया है कि अब मामला डीसीपी साहब तक पहुंच चुका है और सच ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाएगा। इसलिए वे ऐसे आरोप लगाकर हमें मानसिक रूप से परेशान करना चाहते हैं, सोसाइटी के लोगों को हमारे खिलाफ करना चाहते हैं और हमें यहां से निकालना चाहते हैं।'

रजनी जैन ने मांगी मदद

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'जिन लोगों ने कुछ देखा नहीं, जिनके पास कोई सबूत नहीं है, वो तमाशा क्यों कर रहे हैं? अगर किसी के पास कोई सच्चाई या सबूत है तो वह पुलिस के पास क्यों नहीं जाता? आप सबसे एक बार फिर मदद मांग रही हूं। अगर मैं डीसीपी साहब तक पहुंच पाई हूं, तो वह आप सभी के समर्थन की वजह से ही संभव हुआ है। अब हम जैसे सीधे-सादे लोगों पर बेहद गंदे आरोप लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास कोई सबूत नहीं है, वो अफवाहें फैला रहे हैं।'

'सोसाइटी की जो महिलाएं बिना किसी सबूत के बातें फैला रही हैं, उन्हें भी कोर्ट में जवाब देना होगा। किसी ने एक बार भी मुझसे आकर नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ, लेकिन बिना सच्चाई जाने फैसला सुना दिया गया। आप सभी हमें सालों से जानते हैं। अगर आपके पति पर भी कोई ऐसा गंभीर आरोप लगा दिया जाए, तो क्या आप बिना सबूत के उसे सच मान लेंगे? हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और सच सबके सामने आए।'