29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 चिड़ियाघर’ में मेंढक प्रसाद का हुआ एक्सीडेंट, हालत गंभीर

सब टीवी के कॉमेडी शो 'चिड़ियाघर' के प्रसिद्ध कलाकर की हालत बेहद गम्भीर है। शो में मेंढक प्रसाद का किरदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का एक्सीडेंट हो गया है
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

aishwarya awasthi

•

Jun 30, 2015

सब टीवी के कॉमेडी शो 'चिड़ियाघर' के प्रसिद्ध कलाकर की हालत बेहद गम्भीर है। शो में मेंढक प्रसाद का किरदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल वह गंभीर हालत में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्रों के मुताबिक एक्सीडेंट के वक्त वह बाइक से शूटिंग पर जा रहे थे। सीरियल चिड़ियाघर के मेंढक प्रसाद का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हालत गंभीर

उसी समय एक कार ने पीछे से उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखी थी, फिर भी उन्हें गंभीर चोट आई है। घटना रविवार की है। एक्सिडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मनीष को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया।

फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर हैं। टीवी एक्ट्रेस और शो की कलाकार अदिति सजवान ने ट्वीट कर उनके आईसीयू में भर्ती होने के बारे में बताया है और फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
-