नहीं रहे दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता के विश्वनाथ, फिल्म इंडस्ट्री में शेाक की लहर, अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि
मुंबईPublished: Feb 03, 2023 09:39:48 am
K Viswanath Pass Away : तेलुगू सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अचानक दुनिया से चले जाना न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि बॉलीवुड जगत के लिए भी अपूर्ण क्षति है।
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ (K Viswanath) ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर आते ही ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। के विश्वनाथ का निधन गुरुवार रात हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि साल 2017 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया था। निर्देशक बनकर पहचान बनाने वाले के विश्वनाथ (K Viswanath Death) ने अपने पूरे जीवनकाल में पांच बार नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर अपने नाम किए थे।