20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जुड़वा’ के 20 साल पूरे होने पर शुरु होगी ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग, जानें इस खास दिन के बारे में

7 फरवरी को 'जुड़वा' की रिलीज को 20 साल पूरे हो रहे है। इसलिए फिल्म के निर्देशक डेविड धवन और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने 'जुड़वा 2' की शूटिंग के लिए ये खास दिन को चुना है।

2 min read
Google source verification

निर्देशक डेविड धवन अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले है, इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरु कर दी है। 10 मार्च को वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हो रही है लेकिन डेविड धवन फिल्म की शूटिंग 7 फरवरी को ही शुरु करने जा रहे है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर इतनी जल्दी क्यों, और 7 फरवरी ही क्यों?

तो हम आपको बता दें कि 7 फरवरी बेहद खास दिन है क्योंकि इसी दिन यानि 7 फरवरी 1997 में सलमान खान की 'जुड़वा' रिलीज हुई थी और इस 7 फरवरी को 'जुड़वा' की रिलीज को 20 साल पूरे हो रहे है। इसलिए फिल्म के निर्देशक डेविड धवन और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने 'जुड़वा 2' की शूटिंग के लिए ये खास दिन को चुना है।

1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुड़वा' हिट साबित हुई थी। उस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे और फीमेल लीड रोल में करिश्मा और रंभा नजर आई थी। इस बार स्टार कास्ट को पूरी तरह बदल दिया गया है सलमान की जगह डेविड धवन के बेटे वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे, वहीं करिश्मा और रंभा की जगह जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इसी के साथ 12 साल बाद फिर से साथ में काम कर रहे डेविड धवन और साजिद नाडियाडवाला दोनों ही इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित है। डेविड कहते है कि - 'जुडवा 2' की शूटिंग के लिए यह बिल्कुल सही समय है, हम 'जुडवा 2' का सफर उसी समय से शुरु करना चाहते है जहां से पहले हुआ था। 'जुड़वा' को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था।

फिल्म में अनु मलिक के दोनों हिट गाने 'चलती है क्या 9 से 12' और 'ऊंची है बिल्डिंग' को 'जुड़वा 2' में शामिल किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग मुंबई और लंदन में होगी। 'जुड़वा 2' इसी साल 29 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकते है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग