31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलवाले का नया प्रोमो रिलीज, सलमान ने ट्विटर पर दी जानकारी

निर्देशक रोहित शेट्टी के द्धारा बनाई गई स्टंट, प्यार, एक्शन से भरपूर फिल्म दिलवाले का दूसरा प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Nidhi Sharma

Dec 11, 2015

निर्देशक रोहित शेट्टी के द्धारा बनाई गई स्टंट, प्यार, एक्शन से भरपूर फिल्म दिलवाले का दूसरा प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।


इस प्रोमो में शाहरूख और काजोल की लव एंड हेट स्टोरी को दिखाया गया है। प्रोमो के शुरूवात में राज (शाहरूख) मीरा (काजोल) को रोकते हुए एक शानदार
डायलॉग बोलते सुना जा सकता है।


शाहरूख कहते है, प्यार...बहुत हसीन था हमारा प्यार...सबसे जुदा..सबसे अलग....वो कहते है ना ऐसा प्यार जो हमेशा अमर रहता है। वैसा था हमारा प्यार....पर हमें किसी ने नहीं बताया कि अमर होने के लिए जान देनी पड़ती है।


कही ना कही स्टोरी में बदले की भावना को भी देखा जा सकता है पर शाहरूख और काजोल के फैंस को इन दोनों स्टार्स के रोमांस के साथ वरूण और कृति का भी रोमांस देखने को मिलेगा।

Dilwale new promo

बता दें करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान के बाद यानी की 5-6 साल बाद किंग खान और काजोल की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते देखा जा सकता है।




बता दें हाल ही में अपने केस से बरी हुए सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिलवाले का प्रोमो शेयर किया। यह फिल्म इस महीने की 18 तारिख को रिलीज होगी।


देखें प्रोमो: