23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MTV मूवी अवॉर्ड्स-2016 को होस्ट करेंगे ड्वेन, केविन

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट एमटीवी मूवी अवॉर्ड्‌स-2016 की मेजबानी करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jyoti Yadav

Feb 21, 2016

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट एमटीवी मूवी अवॉर्ड्‌स-2016 की मेजबानी करेंगे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वार्षिक समारोह दोनों अभिनेताओं की फिल्म 'सेंट्रल इंटेलिजेंस' से पहले 10 अप्रैल को प्रसारित होगा।

इस साल एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स की 25वीं वर्षगांठ है। इस बार इसे प्रसारित किए जाने से एक दिन पहले यानी नौ अप्रैल को इसे लाइव अंदाज में पहले ही रिकॉर्ड कर लिया जाएगा।

समारोह के कार्यकारी निर्माता कासे पैटर्सन ने कहा, ''हम फिल्मों का जश्र मनाने के लिए एक साहसिक काम करना चाहते हैं।"

पैटर्सन ने कहा, ''हमें भव्य, जोखिमभरी और साहसिक चीजें करने वाले केविन और ड्वेन बेहद पसंद हैं। अधिकांश पुरस्कार समारोहों में जोखिमभरी नहीं उठाए जाते हैं। वे इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।"