18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बंटवारा 1947 देखना आप’, एशा देओल ने की अपील, हेमा मालिनी भी कर चुकी सनी देओल की फिल्म की तारीफ

Esha Deol On Sunny Deol Batwara 1947: एशा देओल ने भाई सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर अपना समर्थन जाहिर करते हुए देखने की अपील की है।
2 min read
Google source verification
Esha Deol On Sunny Deol Batwara 1947

सनी की फिल्म पर बोलीं एशा देओल (फोटो सोर्स- Instagram/imeshadeol)

Esha Deol On Sunny Deol Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब तक फिल्म ने 33 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। फिल्म को लेकर हाल ही में हेमा मालिनी ने भी लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए जमकर तारीफ की है। अब सनी देओल की सौतेली बहन एशा देओल ने भी फिल्म को देखने की अपील कर दी है। एशा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एशा देओल

दरअसल एशा देओल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। सोमवार को पैपराजी के कैमरों में स्पॉट हुईं एशा ने पहले तो पोज दिए। इसके बाद वहां से एयरपोर्ट में एंट्री लेते-लेते उन्होंने पैपराजी से अपील करते हुए कहा, 'बंटवारा देखना आप'। एशा देओल इससे पहले भी अपने बड़े भाई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर कर चुकी है। धर्मेंद्र के जाने के बाद भाई-बहनों में बॉन्डिंग पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

हेमा मालिनी ने भी की थी फिल्म की तारीफ

इससे पहले सनी की फिल्म को लेकर हेमा मालिनी भी लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने फिल्म को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि इसकी कहानी में ऐसा संदेश है, जिसकी मौजूदा समय में खास जरूरत महसूस होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म देखने वाले लोग इसके संदेश को समझेंगे और अपने नजरिए में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

हेमा मालिनी ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन को शानदार बताया। उन्होंने सनी देओल और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के अभिनय की भी प्रशंसा की।

सनी देओल समेत इन सितारों की भी हुई तारीफ

फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, करण देओल और प्रीति जिंटा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। हेमा मालिनी ने इन कलाकारों के काम को भी सराहा। उन्होंने करण देओल और प्रीति जिंटा के अभिनय की तारीफ करते हुए फिल्म के निर्माता आमिर खान को भी बधाई दी।

हेमा मालिनी ने खास तौर पर फिल्म के उस विचार को सराहा, जो लोगों को आपसी मतभेद और नफरत से ऊपर उठकर इंसानियत को देखने की प्रेरणा देता है। उनके मुताबिक, आज के समय में इस तरह का सकारात्मक संदेश दर्शकों तक पहुंचना महत्वपूर्ण है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग