8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sidharth Shukla के फैंस के लिए खुशखबरी, 12 दिसंबर को होने जा रहा है ये काम

टीवी के बेहद ही पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ ने 2 सितम्बर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 40 साल की उम्र में उनका हार्ट हटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के लाखों फैंस आज भी इस बात को मानना नहीं चाहते।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2021, 2:15 PM IST

sidharth-shukla-birthday.jpg

टीवी के बेहद ही पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ ने 2 सितम्बर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 40 साल की उम्र में उनका हार्ट हटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के लाखों फैंस आज भी इस बात को मानना नहीं चाहते।

वैसे तो सिद्धार्थ ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस 13 में आने के बाद मिली। बता दें कि वो इस सीजन के विनर रहे थे। हालांकि उनकी चर्चा का कारण उनकी विक्ट्री से ज्यादा उनकी को- कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ उनका खास रिश्ता था जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आया था। शो के पूरे सीजन में वो औऱ शहनाज साथ दिखाई दिए। उनकी जोड़ी बिग बॉस के सीजन की सबसे पॉपुलर जोड़ी थी।जहां एक तरफ शहनाज ने खुलकर सिद्धार्थ के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है वहीं सिद्धार्थ ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की थी।

अब अफवाहें हैं कि, सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली उनके बर्थडे पर उनके फैंस के लिए एक रैप रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है, जो एक्टर ने अपने निधन से पहले गाया था। सूत्रों के अनुसार दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला ने गर्मियों में बतौर टेस्ट एक रैप रिकॉर्ड किया था। अब उनकी फैमिली ने उनके फैंस के लिए इसे रिलीज करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः जब Don से पड़ गया था Rakhi Sawant का पाला, उठाया था इतना बड़ा कदम

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने 12 दिसंबर 2020 को अपना 40वां जन्मदिन अपनी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के साथ मनाया था। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सिद्धार्थ के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक्टर को बर्थडे विश करती नजर आ रही थीं।