29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मों में सिर्फ सामाजिक संदेश देने नहीं आई हूंः रानी मुखर्जी

रानी ने कहा कि कहानी से जुड़ना उनके लिए जरूरी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Apr 27, 2018

Rani Mukherjee

Rani Mukherjee

बॉलीवुड में अपने दो दशक लंबे सफर के दौरान अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने स्वभाव के अनुसार ही किरदारों का चयन किया है। वे कहती हैं कि वे अपनी फिल्मों से सिर्फ सामाजिक संदेश ही नहीं देना चाहतीं, बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करना चाहती हैं।

सालों तक रानी द्वारा ’गुलाम’ ’बिच्छू’ और ’बंटी और बबली’ से ’नो वन किल्ड जेसिका’ ’मर्दानी’ और ’हिचकी’ में चुने गए किरदारों में विरोधाभास देखा गया। मजबूत भूमिकाओं पर काम करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, ’जब फिल्म के चयन की बात आती है तो मैं बहुत स्वाभाविक हूं।’

फिल्म से जुड़ जाती हूंः
उन्होंने कहा, ’जिस फिल्म को सुनकर मुझे लगता है कि इसने मेरे दिल को छुआ है या इसकी कहानी बताने लायक है तो मैं उस फिल्म से जुड़ जाती हूं। इसलिए अब अगर कोई ’बंटी और बबली2’ लेकर आए तो मैं 100 फीसदी वह फिल्म करूंगी, जिसमें वे मुझे गाते और नृत्य करते हुए भी देख सकते हैं।’ रानी ने कहा कि कहानी से जुड़ना उनके लिए जरूरी है।

लोगों का मनोरंजन करने आई हूंः
उन्होंने कहा, ’दिन खत्म होने पर इसका कोई अर्थ निकले और कुछ ऐसा हो जिसे करते हुए मुझे आनंद आए। यह पूरी तरह मनोरंजन पर आधारित भी हो सकती है। क्योंकि बतौर कलाकार मुझे यह तथ्य कभी नहीं भूलना चाहिए कि मैं यहां लोगों का मनोरंजन करने आई हूं।’ उन्होंने कहा, ’मैं यहां लोगों को सिर्फ नई बातों या कोई सामाजिक संदेश की शिक्षा देने के लिए नहीं आई हूं। हां अगर कोई फिल्म मेरे मन की आती है जिसमें मनोरंजन और सामाजिक संदेश दोनों हैं मैं वह फिल्म जरूर करना चाहूंगी।’

जोशिले अंदाज में देखेंगेः
’हिचकी’ की सफलता के बाद आगे और फिल्में करने के सवाल पर रानी ने कहा, ’आप मुझे जोशीले अंदाज में देखेंगे।’ रानी ने 2014 में आदित्य चोपड़ा से विवाह कर लिया था और 2015 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम आदिरा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग