1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं भी हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहूंगा : अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर भी अब हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी सीरियल क्वांटिको में अभिनय किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 12 Feb 2016, 4:50 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर भी अब हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी सीरियल क्वांटिको में अभिनय किया है वही दीपिका पादुकोण हॉलीवुड स्टार विन डिजल के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' में काम करने जा रही है।

अर्जुन का कहना है कि अभिनेताओं को हॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपने कॅरियर में मजबूती लाने की जरूरत है, क्योंकि शुरुआत से शुरू करना मुश्किल है।

अर्जुन ने कहा ''हॉलीवुड में यदि आपको काम करने का अवसर मिलता है तो काम करना चाहिए क्योंकि आप अपने देश और अपनी क्षमताओं को पेश करते हैं। प्रियंका ने जो कुछ भी हासिल किया है वह अद्भुत है और मुझे विश्वास है कि दीपिका भी बेहतर करेंगी। वह एक प्रतिभावान व्यक्तित्व वाली हैं और समय के साथ बेहतर होती जा रही हैं।"

अर्जुन ने कहा '' प्रियंका ने बॉलीवुड में काफी कुछ हासिल किया और फिर उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने अपने काम में बहुत समय दिया है। यह बहुत भावुक कर देने वाली बात है कि कोई भारतीय कलाकार हॉलीवुड फिल्म में मुख्य किरदार निभाए। इसे करने के लिए आपको बहुत ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। इसे आप बस इसलिए नहीं कर सकते कि हर कोई इसे कर रहा है। यहां तक कि मैं भी किसी दिन हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहता हूं।"