
,,
कौन कौन हैं जॉन अब्राहम के दुश्मन
बॉलीवुड में किंग नाम से जाने जाने वाले अभिनेता सलमान ख़ान और जॉन अब्राहम की दुश्मनी तो काफ़ी ज़्यादा प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि जॉन की एक फ़िल्म से कैटरीना का पत्ता साफ़ हो गया था। जिसके कारण ही सलमान ख़ान और जॉन अब्राहम की दुश्मनी की शुरुआत हुई। कई साल बीत जाने के बाद भी इन दोनों की दुश्मनी बरकरार रही। आज भी दोनों में बातचीत नहीं होती है दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। बॉलीवुड में किंग ख़ान यानी सलमान ख़ान की कितनी चलती है यह किसी से छिपी हुई नहीं है।
अक्षय कुमार और जॉन ने कई सारी फ़िल्में की हैं। एक वक़्त था जब ये दोनों अच्छे दोस्त के रूप में पहचाने जाते थे। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी आया कि इन दोनों में दुश्मनी हो गई। इस दुश्मनी की शुरुआत एक बॉक्स ऑफ़िस क्लैश से हुई, जिसके बाद इन दोनों में फिर कभी वैसे रिश्ते नहीं बन पाए जो पहले हुआ करते थे। अब अक्षय और जॉन के बीच बातें भी नहीं होती है। दोनों एक दूसरे के सामने भी आना पसंद नहीं करते हैं। लंबे समय से दोनों ने एक दूसरे के साथ काम भी नहीं किया है। और ना ही दोनों एक दूसरे से मिलना चाहते हैं।
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम एक दूसरे से लव करते थे। इन दोनों ने कई सालों तक रिलेशनशिप में भी थे। बिपाशा बसु शुरुआती दौर से रिलेशनशिप में ईमानदारी से थी। लेकिन कुछ समय बाद ख़बर ऐसी आने लगी कि बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम को धोखा दिया था। जिसके बाद जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु को छोड़ दिया और कभी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। न ही कभी बिपाशा बसु से कोई बात की नहीं यह ख़बर को किसी के सामने एक्सपोज किया। दोनों ने अपना रास्ता अलग अलग कर लिया। जॉन अब्राहम ने अपनी ज़िंदगी आगे बढ़ा ली। जॉन बिपाशा बसु से बहुत ज़्यादा प्यार करते थे।
बात करें कैटरीना कैफ़ की तो कैटरीना कैफ़ ने जॉन अब्राहम के ख़िलाफ़ सलमान ख़ान के कान भरे थे शुरुआती दौर में। कैटरीना की ऐसी हरकत के कारण ना तो अब सलमान की जॉन से बात होती है और न ही जॉन की कैटरीना से। उसी समय के बाद जॉन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कभी भी सलमान या कैटरीना से बात करने की कोशिश भी नहीं की। बात करें डीनो मोरेया की तो जॉन अब्राहम ने जब बिपाशा को डेट करना शुरू किया तब डीनो मोरेया उनके ब्वॉयफ्रेंड हुआ करते थे। बिपाशा ने ख़ुद से दोना को छोड़कर जॉन को डेट करना शुरू किया था। इसी कारण जॉन और डीनो के बीच कोल्ड वार शुरू हो गई जो सालों साल चलती रही।
Updated on:
17 Dec 2021 03:30 pm
Published on:
17 Dec 2021 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
