6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तमीज में रहकर भी हंसाया जा सकता है’ कैलाश खेर का फूटा समय रैना पर गुस्सा, बिहारी- कश्मीरी पंडित के चुटकुलों पर बोले- मर्यादा न भूले

Samay Raina India got latent season 2: समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' में बिहारियों और कश्मीरी प्रवासियों पर जोक बनाया गया था, जिस पर कैलाश खेर ने अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने कॉमेडियन को मर्यादा में रहने के लिए कहा है।
2 min read
Google source verification
Kailash kher angry on samay raina sharon verma Bihar Kashmir jokes

कैलाश खेर ने समय रैना पर निकाला गुस्सा (Photo Source- ANI/@SamayRainaOfficial)

Kailash Kher React Samay Raina- Sharon Verma jokes: कॉमेडियन समय रैना और उनका फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India's Got Latent 2) फिर विवादों में आ गया है। पिछले हफ्ते के एपिसोड में बिहार और कश्मीर पर विवादित टिप्पणी की गई थी। जिस पर अब बवाल मच गया है और इसी मुद्दे पर कैलाश खेर ने भी अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कॉमेडियन और पब्लिक में रहने वाले लोगों को अपनी मर्यादा में रहने की सख्त हिदायत दी है।

कैलाश खेर ने समय रैना और शेरेन वर्मा को लेकर क्या कहा?

कैलाश खेर ने ANI संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे समय रैना और कॉमेडियन शेरोन वर्मा के बीच हुए तंज भरे संवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने संगीत का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी और कहा कि रचनात्मकता का मतलब मर्यादाएं तोड़ना नहीं होता।

कैलाश खेर ने कहा, "देखिए अगर मैं आपको संगीत के बारे में समझाऊं, तो संगीत सिर्फ एक धुन नहीं है। यह आपको हंसा भी सकता है और यह अनुशासन का एक रूप भी है। बुनियादी बातों में गलती करने से आपकी कला अनजाने में किसी दूसरे व्यक्ति का मजाक उड़ाने वाली चीज में बदल जाती है।"

"इंसान को चैतन्य और तमीज में रहना चाहिए"

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कैलाश खेर ने कहा कि हर व्यक्ति को बात करते समय शिष्टता और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर इंसान को जागरूक होकर ही रहना चाहिए, तमीज में रहना चाहिए। तमीज से सब बात करें, तो सबको इतना तो पता ही है कि कैसे जीना है, कैसे हंसाना है और कैसे किसी का दिल जीतना है। दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना भी लोगों को हंसाया जा सकता है और उनका दिल जीता जा सकता है।"

'प्रसिद्धि के साथ आती है आलोचना'

सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर का जिक्र करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि उन्होंने हमेशा विनम्र रहने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "जब आप सफल होते हैं, तो आलोचक होंगे, नफरत करने वाले होंगे और ईर्ष्यालु लोग भी होंगे। तब आपको एहसास होता है कि आप अपनी जिन्दगी में कितनी दूर आ चुके हैं।

क्या था समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच का विवाद?

यह पूरा विवाद 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' के उस एपिसोड से शुरू हुआ था जहां, पैनलिस्ट के रूप में अर्चना पूरन सिंह भी मौजूद थीं। वहीं, शेरोन वर्मा और शो के होस्ट समय रैना के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। शो के दौरान समय रैना ने शेरोन वर्मा के बिहारी मूल और काम के लिए पलायन करने वाले लोगों पर मजाक बनाया था। जवाब में शेरोन ने समय की कश्मीरी पहचान पर तंज कसते हुए कहा कि "कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है।"

इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कश्मीरी पंडितों व बिहारियों के अपमान को लेकर दोनों कलाकारों को भारी ट्रॉलिंग व राजनीतिक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस विवाद पर अभी तक समय या शेरोन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग