1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने परिवार को ‘दिलवाले’ दिखाना चाहती हैं काजोल

फिल्म 'दिलवाले' को लेकर काजोल काफी एक्साइटेड नजर आ रहीं हैं और वह चाहती हैं कि उनके बच्चे न्यासा और युग भी उनकी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' देखें।
2 min read
Google source verification

image

Nidhi Sharma

Dec 13, 2015

फिल्म 'दिलवाले' को लेकर काजोल काफी एक्साइटेड नजर आ रहीं हैं और वह चाहती हैं कि उनके बच्चे न्यासा और युग भी उनकी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' देखें।

एक बार फिर बॉलीवुड की सबसे रोमेंटिक जोड़ी काजोल और शाहरुख आने वाली फिल्म 'दिलवाले' में रोमांस करते नजर आएंगे।


इस जोड़ी को पसंद करने वाले बेसब्री से 'दिलवाले' का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं काजोल भी अपनी इस फिल्म को खासतौर से अपने बच्चों को दिखाना चाहती हैं, उनका कहना है कि मैं अपने बच्चों को फिल्म दिखाने ले जाऊंगी।


युग एक जगह देर तक बैठने के लिहाज से काफी छोटा है और वह सच में बोर हो जाएगा, लेकिन मैं उसे फिल्म दिखाने की कोशिश करूंगी।


kajol

'दिलवाले' के लिए बेटी न्यासा ने काजोल को मनाया
फिल्म 'दिलवाले' के बारे में काजोल ने यह भी बताया कि वह बाहर होने वाली शूटिंग की वजह से इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनकी बेटी न्यासा ने उन्हें फिल्म करने के लिए राजी किया। काजोल कहा कि मैंने अपनी बेटी को बताया कि यह उनके लिए मुश्किल होने वाला है, लेकिन न्यासा ने प्यार से समझाते हुए यह फिल्म करने के लिए राजी किया।

dilwale team

'दिलवाले' के लिए अपनी तैयारियों के बारे में काजोल ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए बहुत ज्यादा काम नहीं करना पड़ा। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। मिसेज देवगन ने बताया कि वह हेल्थ का बहुत ध्यान रखती हैं।

srk with kajol
जिम जाना और बैलेंस डाइट लेना उन्हें पसंद है। ऐसा करने के बाद उनमें जो चेंज आया है, उससे वह बेहद खुश हैं। काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, कृति सैनन, जॉनी लीवर, बमन ईरानी और संजय मिश्रा भी हैं।

kajol

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग