30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं बच सकी कंगना पुलिस से, आखिरकार देना पड़ा बयान

अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपने और ऋतिक रोशन के साथ चल रहे विवाद में अपना बयान दर्ज करा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 1 May 2016, 3:11 PM IST

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ चल रहे विवाद में आखिरकार शनिवार को अपना बयान दर्ज कराया।

कंगना को पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए 'साईबर सेल' बुलाया था, लेकिन इसे वह पिछले काफी समय से नजरअंदाज कर रही थीं। हालांकि शनिवार को जब पुलिस उनके घर पहुंची तो उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।

-बिपाशा-करण के रिसेप्शन की खास तस्वीरें, इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने की शिरकत


कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस को उनकी मुवक्किल के घर बयान दर्ज करने के लिए शाम चार बजे बुलाया गया था, लेकिन पुलिस की टीम शाम 4.45 बजे पहुंची।

वकील ने कहा, ''मेरी मुवक्किल को किसी से मुलाकात के लिए पांच बजे जाना था। हालांकि, अधिकारी और उनकी टीम से मिलने के लिए उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में बदलाव किया और उनके तथा उनकी बहन के बयानों को शाम पांच बजे से शाम के आठ बजे के दौरान दर्ज किया गया।"

-पहली एक्स-वाइफ श्रद्धा ने बिपाशा-करण की शादी पर तोड़ी चुप्पी

रिजवान ने आगे कहा, ''मेरी मुवक्किल से और अधिक जानकारी पाकर पुलिस काफी खुश है। उन्हें कुछ ऐसी नई बातें पता चली हैं, जो ऋतिक ने अपनी एफआईआर में नहीं बताई थीं।"

वकील ने आगे कहा कि इस मामले में आगे और भी खुलासे होंगे और यह भी सामने आएगा कि ऋतिक के इतना हंगामा खड़ा करने के पीछे का क्या लक्ष्य है।