2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल शर्मा ने छुपा लिए थे अंडरवियर में पैसे, इस बात का था डर

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स स्पेशल 'आई एम नॉट डन येट' स्ट्रीम हो चूका है। इस कॉमेडी स्पेशल के पहले एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से सुनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Jan 2022, 10:47 AM IST

कपिल शर्मा ने छुपा लिए थे अंडरवियर में पैसे, इस बात का था डर

कपिल शर्मा ने छुपा लिए थे अंडरवियर में पैसे, इस बात का था डर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा धीरे-धीरे अपनी कॉमेडी का दायरा बढ़ा रहे हैं और लोगो को अपनी मजेदार बातों से लोगों को हंसा रहे हैं। हाल ही में उनका नया शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है। इसके पहले एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर, माता-पिता, पत्नी और अपनी जिंदगी के किए गए संघर्षों को इस तरह से सुनाया है जिससे दर्शक लोट-पोट हो गए। ऐसा ही एक किस्सा है जब वो पहली बार मुंबई आए थे।

कपिल ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया जब वो पहली बार मुंबई आए। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार मुंबई आए थे तो उनके पास सिर्फ 1200 रुपए थे। उन्होंने कहा, "ग्रेजुएशन के बाद तीन महीने का ब्रेक होता है ना, मैं उसमें 1200 रुपये लेकर मुंबई आया था पहली बार स्ट्रगल करने। मेरे साथ मेरे कुछ कॉलेज के दोस्त भी थे। हमने बहुत सुना था कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड है। ऐसे में डर के मारे मैंने अपने पैसे अंडरवियर में छुपा लिये थे।"

कपिल ने आगे बताया, "अकसर लोग कहते हैं कि मैं मुंबई आया तो गरीब था स्टेशन पर सोया। मैं बताना चाहूंगा कि ऐसा होता नहीं है। पुलिस वाले डंडा मारकर भगाते हैं आदमी को सोचने का मौका भी नहीं मिलता। मैं और मेरे दोस्त दादर स्टेशन उतरे थे रात को साढ़े 11:30 बजे। फिर वहां से हम दोस्त के रिश्तेदार के घर गए। उन्होंने हमसे पूछा नाश्ता करोगे? मैंने कहा हां। तो उन्होंने हमें पोहा दे दिया। वो पोहा देखकर मैं कंफ्यूज हो गया था, मुझे लगा कि उसके साथ कुछ और भी मिलेगा। क्योंकि मैंने कभी ऐसा खाली पोहा जिंदगी में कभी खाया ही नहीं था।"

यह भी पढ़ें:बेटे जॉन अब्राहम के पास है करोड़ों की कार लेकिन मां-बाप आज भी करते है ऑटो-बस में सफर

कपिल ने मुंबई आकर कई नई चीजों का एक्सपीरियंस भी किया था, उन्होंने बताया, "'पोहा के साथ-साथ हमारे लिए लिफ्ट भी नई चीज थी। अमृतसर में तो तब इतनी बड़ी बिल्डिंग नहीं होती थी। तो हम मजे में अलग-अलग जगह लिफ्टों में ऊपर-नीचे जाते रहते थे और खुश होते थे। ऐसे ही एक दिन हम गलती से टी-सीरीज के ऑफिस पहुंच गए थे।"

इसके अलावा कपिल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को शेयर किया। पिछले एक दशक से कपिल ने हर किसी को टीवी के जरिए हंसाया है, घरों में उनके साथ लोगों का पर्सनल कनेक्शन भी बना है। अब अपने उसी पुराने अंदाज में वो लोगो को अपने इस नए शो के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:अपने जन्मदिन के दिन तेंदुए के आगे कूद गए थे धर्मेंद्र, फिर जानिए क्या हुआ