17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘करण औजला का गुस्सा पूरी तरह जायज’, फैन पर भड़के सिंगर तो सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस, VIDEO

Karan Aujla viral video: करण औजला के एडिलेड कॉन्सर्ट में एक फैन ने स्टेज की ओर जैकेट फेंक दी। सिंगर ने शो रोककर फैन को सामने आने के लिए कहा और उनका रिएक्शन वायरल हो गया।
2 min read
Google source verification
Karan Aujla viral video

पंजाबी सिंगर करण औजला आए गुस्से में नजर (सोर्स: IMDb/1000thingsinindia)

Karan Aujla Australia concert: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने पी-पॉप कल्चर टूर के तहत ऑस्ट्रेलिया में हैं। एडिलेड कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन की हरकत पर सिंगर अपना आपा खोते नजर आए। दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ में से किसी ने करण की तरफ जैकेट फेंक दी। इससे नाराज होकर उन्होंने कुछ देर के लिए शो रोक दिया और जैकेट फेंकने वाले शख्स को सामने आने के लिए कहा।

स्टेज पर जैकेट फेंकी तो रोक दिया शो

वायरल वीडियो में करण औजला स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। तभी उनकी तरफ एक जैकेट फेंकी जाती है। अचानक हुई इस हरकत के बाद सिंगर रुक जाते हैं और भीड़ में उस फैन को तलाशने लगते हैं, जिसने जैकेट फेंकी थी। करण ने इसके बाद फैन को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर तुममें हिम्मत है, तो मेरा सामना करो। देखते हैं कि तुम सच में अपने पिता के बेटे हो या नहीं।'

कुछ देर बाद जब फैन की पहचान हो गई तो करण ने उससे सीधे बात की। उन्होंने उससे पूछा, 'तुम्हें प्यार हो गया है, है ना? तू पागल है?' इसके बाद सिंगर ने उसे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी और पूछा कि आखिर वह चाहता क्या है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन

करण औजला और फैन के बीच हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने करण के गुस्से को जायज बताया। उनका कहना है कि किसी कलाकार की परफॉर्मेंस के दौरान उसकी तरफ कोई चीज फेंकना ठीक नहीं है।

एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे यह हरकत बेहद बेवकूफी भरी लगी और करण का गुस्सा पूरी तरह समझ में आता है। वहीं, कुछ लोगों को सिंगर और फैन के बीच हुई बाद की बातचीत मजेदार लगी। दूसरे यूजर ने दावा किया कि करण ने फैन से कथित तौर पर कुछ और बातें भी कहीं। हालांकि, इन कथित बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि करण औजला ने उसके इंस्टाग्राम फीड पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है।

18 और 19 अगस्त को मेलबर्न में करेंगे परफॉर्म

करण औजला का ऑस्ट्रेलिया दौरा अभी जारी है। वह अपने पी-पॉप कल्चर टूर के तहत 18 और 19 अगस्त को मेलबर्न में परफॉर्म करने वाले हैं। एडिलेड कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल होने के बाद अब उनके अगले शो को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग