सिर्फ आम लोगों ने ही कैटरीना को सलमान का नाम लेकर नहीं छेड़ा बल्कि, आमिर ने भी इस बात पर मजे लिए हैं। दरअसल, ये वीडियो एक चैट शो का है, इस वीडियो में सलमान और कैटरीना के अधूरे रिश्ते पर चुटकी लेने का मौका तो आमिर खान ने भी नहीं छोड़ा। आमिर खान और कैटरीना कैफ ने एक साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’और ‘धूम 3’ में काम किया है।
आमिर ने इस वीडियो में बताया कि कैसे कैटरीना उन्हें चेस में हराना चाहती थी और इसके लिए बकायदा कुछ महीने शतरंज खेलने की प्रैक्टिस भी की थी। वैसे आपको बता दें, आमिर सिर्फ फिल्मों में ही परफेक्शनिस्ट नहीं है, बल्कि खेल में भी हैं। अगर आपको नहीं पता तो बता देते हैं कि आमिर चेस यानी शतरंज के माहिर खिलाड़ी हैं। दरअसल कैटरीना कैफ आमिक तो चेस में हराना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने कुछ महीने वगैरह प्रैक्टिस कर के तैयारी की। फिर उन्होंने आमिर से आकर कहा कि वो रेडी हैं। लेकिन उन्होंने आमिर के साथ ये गेम खेली ही नहीं।