
ख़बरों की मानें तो दावा किया गया है कि कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल अपने नए जुहू अपार्टमेंट में शिफ़्ट हो गए हैं। मशहूर सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र विरल भयानी ने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जो इस बात की पूरी तरीक़े से पुष्टि करता है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ अपने नए अपार्टमेंट में शिफ़्ट हो गए हैं। विक्की कौशल के माता पिता नए अपार्टमेंट की पूजा करने निकल गए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ़ का नया अपार्टमेंट अनुष्का और विराट कोहली के बग़ल में है। अब कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल विराट और अनुष्का कि पड़ोसी हो जाएंगे।
इसके अलावा भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे है। जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ की गाड़ी जूही के एक इमारत के बाहर देखा गया था। तो इस फ़ोटो और वीडियो के बाद कहा जा रहा है कि कपल्स अपने नए अपार्टमेंट में शिफ़्ट होने से पहले अपार्टमेंट की पूजा पाठ कर रहे हैं। विक्की कौशल के माता पिता नए अपार्टमेंट की पूजा करने निकल गए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ख़बरों की मानें तो कैटरीना कैफ़ और विकी कौशल का नया अपार्टमेंट 4 BHK हैं। जो कि काफ़ी शानदार अपार्टमेंट है। जिसमें उनके सुख सुविधाओं के सारी चीज़ें मौजूद हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ़ का नया अपार्टमेंट अनुष्का और विराट कोहली के बग़ल में है। अब कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल विराट और अनुष्का कि पड़ोसी हो जाएंगे।
Updated on:
19 Dec 2021 06:28 pm
Published on:
19 Dec 2021 06:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
