
मैं अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती
वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच की रत्ना यानी खुशबू अत्रे , परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म कैप्सूल गिल का हिस्सा बन गई हैं। खुशबू 'क्रिमिनल जस्टिस 2, राजी, इल्लीगल, शमिताभ और वोदका डायरीज में नजर आ चुकी हैं।
अक्षय की फिल्म में कास्ट किए जाने पर वह कहती हैं, मुझे क्रिमिनल जस्टिस में मेरे काम के कारण पहचान मिली। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि लोग मुझे हर उस चरित्र के लिए पहचानें और पसंद करें जो मैं अदा करती हूं।
कैप्सूल गिल में मेरी भूमिका, मेरे निभाए पिछले किरदारों से अलग है। यह उन कैरेक्टर्स में से एक होगा, जो मुझे एक नई खुशबू के रूप में पहचान देगा। फिलहाल मैं अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन यह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। परिणीति और अक्षय सर के साथ काम करने में मुझे बहुत खुशी हुई।
धनबाद के चासनाला में हुए खदान हादसे पर बनी फिल्म काला पत्थर का एक-एक सीन आज भी दर्शकों को याद है। अब अक्षय कुमार ने इन खदानों की जर्नी बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी शुरू की है। कैप्सूल गिल के नाम से चर्चा में रहे जसवंत सिंह की यह बायोपिक कैप्सूल गिल 2023 में रिलीज होगी। जसवंत गिल ने धनबाद से ही माइनिंग की पढ़ाई की और फिर बंगाल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की खदान में बतौर माइनिंग इंजीनियर काम किया। फिल्म के लीड रोल में सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। रुस्तम फिल्म के निर्देशक टीनू देसाई इसका निर्देशन कर रहे हैं।
Published on:
10 Nov 2022, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.