26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / शादी के बाद इन बॉलीवुड कपल्स पर चढ़ेगा पहली होली का रंग, जश्न बन जाएगा यादगार

शादी के बाद इन बॉलीवुड कपल्स पर चढ़ेगा पहली होली का रंग, जश्न बन जाएगा यादगार

Bollywood Couples First Holi : होली का जश्न शुरू हो चुका है। 8 मार्च को हर कोई रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाएगा। इस लिस्ट में इस बार उन बॉलीवुड कपल्स के नाम भी शामिल हैं, जो शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 1 Mar 2023, 3:08 PM IST

kiara_advani_sidharth_malhotra_to_alia_bhatt_ranbir_kapoor_these_bollywood_couples_will_celebrate_first_holi_after_marriage.jpg

देशभर में रंगो का त्योहार यानी होली का जश्न शुरू हो चुका है। इस त्योहार को न सिर्फ आम इंसान बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही अपने फैंस के साथ होली के जश्न की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। वहीं इस बार कुछ ऐसे बॉलीवुड कपल्स भी हैं, जिनकी शादी के बाद पहली होली होने वाली है। यानी ये कपल्स शादी के बाद पहली होली का त्योहार सेलिब्रेट करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कपल्स से मिलवाएंगे...

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) पिछले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। इस बार कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर रंगों से काफी दूर रहते हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार ये कपल अपने फैंस को खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं देगा।

रिचा चड्ढा-अली फजल

रिचा चड्ढा और अली फजल (Richa Chadha-Ali Fazal) भी इस साल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे। दोनों ने पिछले साल 4 अक्टूबर को शादी की थी। अब दोनों की शादी के बाद ये पहली होली होगी।

नयनतारा-विग्नेश शिवन

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan) ने पिछले साल 9 जून 2022 को शादी की थी। ऐसे में साउथ का यह फेमस कपल भी इस साल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (Athiya Shetty-KL Rahul) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने इसी साल 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। ये कपल शादी के बाद इस बार ये पहली होली साथ में सेलिब्रेट करेंगे।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

साउथ इंडस्ट्री की एक और फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी अपने पति सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani-Sohail Kathuria) के साथ होली सेलिब्रेट करेंगी। दोनों ने पिछले साल 4 दिसबंर 2022 में शादी रचाई थी। ये दोनों कपल्स भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani-Sidharth Malhotra) को भला कैसे भूला जा सकता है। दोनों शादी के बाद से लाइमलाइट में बने हुए हैं। सिड और कियारा ने पिछले महीने 7 फरवरी को शादी की थी। दोनों शादी के बाद ये पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं।