27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब एक छोटे से शॉट ने ‘रॉकी’ को कर दिया था नर्वस, संजय दत्त ने खुद सुनाया किस्सा

हाल ही में बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी कि संजय दत्त ने डांस रिएलिटी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में अपनी पहली 'रॉकी' फिल्म से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो किस तरह से अपने पहले शॉट के लिए नर्वस फील कर रहे थे। आप भी जानिए कौन सा था वो शॉट।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 12 Sep 2021, 1:11 PM IST

sanjay_dutt.jpg

Sanjay Dutt

नई दिल्ली: Sanjay Dutt's first shot Story: हाल ही में बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी कि संजय दत्त डांस रिएलिटी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में पहुचे थे। यहां उन्होंने कंटेस्टेंट अनीश का उनकी पहली फिल्म रॉकी के गाने ‘दोस्तों को सलाम’ गाने पर डांस देखा। जिसे देखने के बाद संजय ने अनीश की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और कहा कि अच्छा है उस जमाने में ऐसा डांस नहीं था, वरना मेरी तो वाट लग जाती। फिर इसके बाद उन्होंने सबको अपनी पहली 'रॉकी' फिल्म से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। जिसमें वो पहला शॉट करने में काफी नर्वस हो गए थे।

संजय ने अपनी पहली फिल्म का रॉकी का किस्सा सुनाते हुए, बताया कि किस तरह से उन्हें एक छोटे से शॉट ने नर्वस कर दिया था। संजय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी और पहले सीन में, मुझे बचाओ करके कूदना था। साइड में सुरेश जी खड़े थे और मैं नर्वस हो रहा था। मुझे नर्वस देखकर उन्होंने कहा कि इस छोकरे को क्यों पहले ही टेक में कूदने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने मुझसे पूछा होगा क्या संजू। मैने कहा हां अंकल, तो उन्होंने कहां मैं यहां अंकल नहीं हूं सुरेश मास्टर हूं। जिसके बाद मैंने अपने डेडी की ओर देखा तो, वो भी बोले मेरी तरफ नहीं वहां देख और शॉट पूरा कर।

शॉट के बाद किया रोने का मन

संजय दत्त ने बताया कि पहले शॉट के दौरान वहां कई सारे लोग, कैमरा, साउंड सब देखकर मेरी तो वाट ही लग गई थी। जब सुरेश जी ने कहा एक्शन, मैं बचाओ करके कूदा, इसके बाद किसी का कोई रिएक्शन नहीं मिला, सब लोग साइलेंट थे। मुझे लगा सब गलत हो गया। ये देखकर मुझे रोने का मन किया। थोड़ी देर बाद सुरेश जी ने कहा ओके ठीक है।

यह भी पढ़ें: ये हॉरर फिल्में देखना बन सकता है आपकी कमाई का जरिया, कंपनी देगी एक लाख रुपये

संजय दत्त ने सीखे थे सारे स्टंट्स

संजय दत्त ने बताया कि फिल्म रॉकी में उन्होंने खुद सारे स्टंट्स किए थे। उन्होंने बाइक स्टंट करना सीखे थे, क्योंकि उस समय सबको अपने स्टंट्स खुद करने होते थे।