6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘थोड़ा बादाम खाकर आएं’, राहुल वैद्य के ‘कौन हैं ये लोग’ बयान पर ‘अलायंस’ विनर मिनी माथुर का करारा हमला

Mini Mathur On Rahul Vaidya Statement: अलायंस की विनर मिनी माथुर ने इंटरव्यू में राहुल वैद्य की स्टेटमेंट पर अपना जवाब दिया है। राहुल के कौन हैं ये लोग वाले बयान पर क्या बोलीं मिनी माथुर, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Mini Mathur On Rahul Vaidya Statement

राहुल वैद्य पर मिनी माथुर ने बोला हमला ( फोटो सोर्स- Instagram/filmycharchaofficial)

Mini Mathur On Rahul Vaidya Statement: रियलिटी शो 'अलायंस' को लेकर छिड़ी बहस अब और तेज हो गई है। शो के दौरान राहुल वैद्य द्वारा दिए गए 'कौन हैं ये लोग' वाले बयान पर अब टीवी की जानी-मानी होस्ट मिनी माथुर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने राहुल वैद्य की टिप्पणी पर न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि उनकी याददाश्त पर भी सवाल उठा दिए।

राहुल वैद्य ने क्या कहा था?/

दरअसल, राहुल वैद्य ने शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली। राहुल के इस बयान पर अब मिनी माथुर ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार या प्रतिभागी का इस तरह मजाक उड़ाना सही नहीं है, क्योंकि हर इंसान अलग पृष्ठभूमि से आता है और अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाता है।

मिनी माथुर ने कहा कि राहुल वैद्य शायद ये भूल गए हैं कि जिस रियलिटी शो से उन्हें देशभर में पहचान मिली थी, उस शो की होस्ट वही थीं। उन्होंने याद दिलाया कि 'इंडियन आइडल 3' के दौरान राहुल एक प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए थे और उसी मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया था।

राहुल पर मिनी माथुर ने कसा तंज

इसी दौरान मिनी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 'थोड़ा बादाम खाकर आना चाहिए' ताकि उनकी याददाश्त बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि किसी के संघर्ष और सफर को कमतर आंकना उचित नहीं है। हर कलाकार ने अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत की है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

मिनी माथुर ने आगे कहा कि मनोरंजन इंडस्ट्री में कोई भी रातोंरात स्टार नहीं बनता। हर किसी की अपनी कहानी और संघर्ष होता है। ऐसे में सार्वजनिक मंच पर दूसरे लोगों के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना सही संदेश नहीं देता।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग