28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर की आदतों पर कसा तंज, कपिल शर्मा के शो में पति की बोलती बंद!

Mira Rajput TV Debut: मीरा राजपूत पहली बार टीवी पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएंगी। जानिए शाहिद कपूर की आदतों और 'उड़ता पंजाब' पर उन्होंने क्या मजेदार बातें कहीं। एपिसोड 31 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:33 PM IST

Mira Rajput TV debut

पहली बार टीवी पर दिखेंगी मीरा राजपूत (सोर्स: x- @instantbolly)

The Great Indian Kapil Show Episode: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब दोनों जल्द ही ईशान खट्टर के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने बुधवार को एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसमें मीरा ने शाहिद की आदतों को लेकर ऐसा जवाब दिया कि एक्टर भी दंग रह गए। इस एपिसोड के जरिए मीरा पहली बार टीवी पर नजर आएंगी।

'सिर्फ एक?' मीरा के सवाल पर चुप रह गए शाहिद कपूर

प्रोमो में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर फिल्म 'सैराट' के हिट गाने 'झिंगाट' पर डांस करते हुए शानदार एंट्री लेते हैं। इसके बाद मीरा, शाहिद के बगल में बैठती हैं और बताती हैं कि यह टीवी पर उनकी पहली उपस्थिति है।

इस बातचीत के दौरान शाहिद ने अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर मीरा का मजेदार रिएक्शन याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म शुरू होने से पहले मीरा उनके पास बैठी थीं, लेकिन फिल्म खत्म होते-होते वह उनसे काफी दूर खिसक गई थीं। फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे रॉकस्टार का किरदार निभाया था, जो नशे की लत के कारण मुश्किलों में घिर जाता है।

इस पर कपिल शर्मा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मीरा को शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' दिखाई गई होती, तो शायद वो वहां से भाग ही जातीं। शो में कपिल ने मीरा से पूछा कि शाहिद की कौन-सी आदत उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। मीरा ने गंभीर चेहरा बनाते हुए जवाब दिया, "सिर्फ एक?" उनका ये जवाब सुनकर शाहिद हैरान रह गए और चुप रहे। वहीं, दर्शक इस दिलचस्प मोमेंट पर हंस पड़े।

बच्चों को बहुत लाड़-प्यार देते हैं शाहिद

बातचीत के दौरान मीरा ने शाहिद के पिता होने के अंदाज पर भी बात की। उन्होंने बताया कि शाहिद अपने बच्चों मीशा और जैन को खूब लाड़-प्यार देते हैं और कई बार उन्हें बिगाड़ भी देते हैं। हालांकि, मीरा ने इसे किसी बुरी बात की तरह पेश नहीं किया।

बता दें, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी अरेंज मैरिज के जरिए हुई थी और दोनों के परिवारों ने एक धार्मिक समुदाय के माध्यम से उनका परिचय कराया था। मीरा को इस रिश्ते के लिए फैसला लेने में करीब 6 महीने लगे थे। दरअसल, शाहिद और मीरा के बीच करीब 13-14 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन आखिरकार मीरा ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी। दोनों ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की थी।

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड?

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ये एपिसोड 31 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शाहिद कपूर को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था, जिसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर भी लीड रोल में थे।

वहीं, ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म 'होमबाउंड' में नजर आए थे। ये फिल्म ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में शामिल हुई थी, लेकिन अंतिम पांच फिल्मों की सूची तक नहीं पहुंच सकी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग