script

कार में बैठते हुए Mouni Roy की बैकलेस ड्रेस ने दिया धोखा, कैमरे में रिकॉर्ड हो गया कुछ ऐसा

Published: Nov 28, 2021 09:52:54 pm

Submitted by:

Shivani Awasthi

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मौनी आज किसी भी पहचान..

moni-1.jpg

Mouni Roy

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मौनी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्टालिश अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस को बेसब्री से उनकी पोस्ट का इंतजार रहता है। लेकिन इस बार मौनी का ऐसा वीडियो सामने आया है जो उन्होंने शेयर नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया खूब वायरल होता हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने बोल्ड कपड़ों के चक्कर में ऊप्स मूमेंट (Mouni Roy Oops moment) का शिकार होती दिख रही हैं।
इस वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) एक डिजाइर ड्रेस पहनकर मीडिया कैमरों से बचकर भागती दिखाई पड़ रही हैं। लेकिन जैसे ही वह अपनी कार में बैठती हैं तो गलती से Oops मूमेंट का शिकार हो जाती हैं जो कि कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है। देखिए ये वीडियो…
आपको बता दें कि यह वीडियो कुछ महीने पहले का है। वीडियो में आगे मौनी रॉय अपने फैंस के साथ रूबरू होती और पापाराजी को पोज देती भी दिखाई पड़ रही हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) इस आउटफिट के साथ बिलकुल भी कंफर्टेबल दिखाई नहीं दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर ढेरों लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने लंबे वक्त तक कई टीवी शोज में काम किया है और अब वह बड़े पर्दे पर फोकस कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ फिल्में की हैं। अब वह बॉलीवुड की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2022 तक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि, फिलहाल इस बारे में एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

ट्रेंडिंग वीडियो