30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा बोले डांस की तरह नहीं था मेरा डांस

फिल्म जगत में अपने करियर के शुरुआती दिनों में गोविंदा ने डिस्को और 'स्ट्रीट डांसर' के माध्यम से अपनी नृत्य शैली को दर्शाया था। लेकिन आज अभिनेता गोविंदा अपने डांस को लेकर कुछ और ही बयान हे रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 2 May 2016, 11:07 AM IST

अपनी नृत्य शैली के लिए लोकप्रिय रहे अभिनेता गोविंदा का कहना है कि उनका डांस असल में डांस की तरह नहीं था।

संदीप सोपारकर द्वारा आयोजित 'थर्ड इंडिया डांस वीक' में शामिल गोविंदा ने कहा, ''आपने नृत्य के कई प्रारूप देखे होंगे, लेकिन इसका नया प्रारूप आ रहा है। इससे आपका स्वास्थ्य न केवल अच्छा होगा, बल्कि इससे आपका मनोरंजन भी होगा। डांस केवल डांस नहीं होता, लेकिन यह इससे कुछ अधिक होता है। विश्व भर में जब लोग जागते हैं, तो वह व्यायाम नहीं करते, बल्कि डांस करते हैं।"

-सलमान खान को हनीमून पर ले जाऊंगी:​बिपाशा

गोविंदा ने कहा, ''प्राणायाम भी डांस के जरिए ही होता है। आपका दिल खुश रहता है और लोग बिना कहे बात करते हैं। डांस की कई शैलियों और इसके जरिए संपर्क करने के तरीकों को अधिक से अधिक सफलता मिल रही है।"

फिल्म जगत में अपने करियर के शुरुआती दिनों में गोविंदा ने डिस्को और 'स्ट्रीट डांसर' के माध्यम से अपनी नृत्य शैली को दर्शाया था।

-प्रियंका ने ओबामा संग किया डिनर, बोलीं- मिलकर अच्छा लगा

गोविंदा ने इस बारे में कहा, ''मेरा डांस तो डांस की तरह था ही नहीं। वह काफी रोचक हिस्सा रहा करता था। लोग कहते हैं कि जब गोविंदा डांस करता है, तो ऐसा नहीं लगता कि वह डांस करता है।"

गोविंदा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों 'किल दिल' और 'हैप्पी एंडिंग' में अपने डांस की झलकियां दिखाई थी।