तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ब्लैक ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहने हुए कुर्सी पर बैठी हैं। उनके चेहरे का ग्लो देखने लायक है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई बहुरानी..सिर्फ प्यार और तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार।' नीतू के अलावा आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें जन्मदिन विश किया है। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया की एक हॉट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन की बधाई मेरी प्यारी आलू..आलिया भट्ट।'