16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ज़ाहिर की अपने दिल की बात

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया खिलाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं। नेहा धूपिया का मानना है कि एक खिलाड़ी की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर बयां करना बेहद अच्छा अनुभव होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Yadav

May 01, 2016

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया खिलाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़यिों के जीवन पर आधारित फिल्मों का निर्माण जोरो पर है। मिल्खा सिंह और मेरीकॉम के जीवन पर फिल्में बनायी जा चुकी हैं जबकि अजहरुद्दीन और धोनी पर फिल्में बन रहीं है।

-पहली एक्स-वाइफ श्रद्धा ने बिपाशा-करण की शादी पर तोड़ी चुप्पी

नेहा धूपिया भी अब खिलाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं। नेहा धूपिया का मानना है कि एक खिलाड़ी की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर बयां करना बेहद अच्छा अनुभव होगा। नेहा ने कहा, 'मैं किसी स्पोर्टस पर्सनैलिटी पर आधारित फिल्म करना चाहूंगी।

मुझे खेलों में काफी रुचि है और एक खिलाड़ी की सच्ची कहानी का हिस्सा बनना बेहद अच्छा अनुभव होगा। मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।'