30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, भोजपुरी एक्ट्रेस लवली काजल का नया गाना रिलीज

New Bhojpuri Songs: सिंगर नेहा राज का चाउमीन गाना ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक’ कंपनी ने बीते कल सोमवार को रिलीज कर दिया है। गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस लवली काजल हुस्न और अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 30 Jan 2024, 7:56 PM IST

new_song_of_bhojpuri_actress_lovely_kajal_released.jpg

New song of Bhojpuri actress Lovely Kajal released

New Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिंगर नेहा राज का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने का नाम ‘चाउमीन’ रखा गया है। लोग को इस गाने खूब पसंद भी कर रहे हैं। महज एक दिन में इस गाने को अब तक 10k लोगों ने देख लिया है। जनता जनार्दन अपनी प्रतिक्रिया कमेंट्स सेक्शन में दे भी रही है। आगामी कुछ दिनों में पूरी उम्मीद है, कि यह गाना और भी देखा जा सकता है।

गाने के बोल ने सबको किया मंत्रमुग्ध
सिंगर नेहा राज का चाउमीन गाना ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक’ कंपनी ने बीते कल सोमवार (29 जनवरी 2024) को यूट्यूब पर लॉन्च कर दिया। अमूमन नेहा राज का गाना इसी म्यूजिक कंपनी की तरफ से रिलीज किया जाता रहा है। गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस लवली काजल हुस्न और अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस कॉम्बिनेशन और लिप्सिंग का बेहतरीन नमूना आप इस गाने में बखूबी देख सकते है। वहीं गाने के बोल ने तो सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। आलम यह है, कि लोग अभी से ही चाउमीन गाने के कुछ बोल मन ही मन में गुनगुनाने लगे हैं।

लवली काजल के हुस्न पर फ़िदा जनता
भोजपुरी एक्ट्रेस लवली काजल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नींव रख दी है। उनके गाने अब हिट होने लगे हैं। वजह भी साफ है, लवली अपने सभी गानों में देशी अंदाज में दिखती हैं। कलरफुल (रंग-बिरंगी) साड़ी पहने वह इस गाने में भी नजर आ रही हैं। वह अपने पति से चाउमीन लाने की फरमाइश कर रही हैं। यही कुछ बातें लोगों को भा रही

यह भी पढ़ें -ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह के नए गाने ने मचाया गदर, हफ्ते भर में लाखों व्यूज